मुंबई

बिल्डर के खिलाफ ठगी का मामला, 26 लाख लेने के बाद भी ग्राहक को नहीं दिया फ्लैट

वसई तहसील के नालासोपारा (Nalasopara) इलाके में एक बिल्डर (Builder) के खिलाफ धोखाधड़ी (cheating) का मामला दर्ज किया गया है। छह साल पहले घर खरीदने के लिए ग्राहक ने 26 लाख 23 हजार रुपए चुकाए थे। बिल्डर न तो पैसे लौटा रहा था और न ही खरीदार (buyer) को घर (flat) दे रहा था।  
less than 1 minute read
• •
Jan 06, 2020
बिल्डर के खिलाफ ठगी का मामला, 26 लाख लेने के बाद भी ग्राहक को नहीं दिया फ्लैट
बिल्डर के खिलाफ ठगी का मामला, 26 लाख लेने के बाद भी ग्राहक को नहीं दिया फ्लैट

नालासोपारा. पुलिस ने एक ऐसे बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी (cheating) का मामला दर्ज किया है, जो फ्लैट बेटने के नाम पर ग्राहकों से ठगी कर फरार हो जाता था। पुलिस ने ग्राहक की शिकायत पर ठग बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी अनुसार नालासोपारा पूर्व स्थित अरिहंत शॉपिंग सेंटर निवासी अंकित अनिल कुमार शाह (30) ने मार्च, 2013 में समेल पाडा (samel pada) क्षेत्र में बिल्डर जीतेंद्र बब्बन सिंह से एक फ्लैट खरीदा था।

बिल्डर सिंह समेल पाडा के सर्वे नंबर 11, हिस्सा नंबर 6 पर जैन हाइट (Jain Height) नामक बिल्डिंग बना रहा था। टू-बीएचके फ्लैट खरीदने के लिए शाह ने उस समय सिंह को 26 लाख 23 हजार रुपए चेक (check) से भुगतान किया। लेकिन, पैसे लेने के बावजूद बिल्डर ने शाह को न तो फ्लैट दिया और न ही पैसे लौटाए।

मिली जानकारी अनुसार फ्लैट खरीदार शाह जब भी घर देने या पैसे लौटाने की बात करते, सिंह टालमटोल करता था। आखिरकार शाह ने इसकी शिकायत नालासोपारा पुलिस (police) स्टेशन में की। बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
06 Jan 2020 12:15 am
Also Read
View All
‘कृति सेनन के आउटफिट जितना गुस्सा भी नहीं’, बिहार कांड के बीच एबिगेल पांडे ने उठाए लोगों की चुप्पी पर सवाल

डॉग Mau की डेथ पर गौरव तनेजा ने PETA और मेनका गांधी को दी चुनौती, बोले- ‘सबूत हैं तो कानूनी कार्रवाई करें’

‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर की अगली फिल्म में काम करने वाले थे मुश्ताक खान, निधन पर विशाल चतुर्वेदी बोले- अपने पीछे विरासत छोड़ गए

‘आप सच में सबसे अच्छे होस्ट हैं’, रोहित शेट्टी के लिए रुहानिका धवन का इमोशनल पोस्ट, बोलीं- ‘एक दिल है सर’

​​​​​भुजबल को क्लीन चिट पर भड़की NCP (SP): नसीम सिद्दीकी बोले- ‘भाजपा की वॉशिंग मशीन में धुलने का मिला इनाम’