
Team India Selection: AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने भारतीय क्रिकेट टीम के चयन को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरफराज खान, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज के चयन नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए पूछा कि अच्छे प्रदर्शन के बावजूद इन खिलाड़ियों को मौका क्यों नहीं दिया गया।
मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान वारिस पठान ने कहा कि सरफराज खान मुंबई से हैं और पहले भी उन्हें टीम में जगह नहीं मिली थी। उन्होंने कहा कि उस समय सरफराज के वजन और फिटनेस को लेकर सवाल उठाए गए थे, लेकिन खिलाड़ी ने अपना वजन कम किया और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। इसके बावजूद उन्हें टीम में क्यों नहीं चुना गया, यह समझ से परे है।
वारिस पठान ने कहा कि पहले सरफराज को भी नहीं चुना गया। उन्हें कहा गया था कि शरीर भारी है, यह है, वह है। उन्होंने अपना शरीर और वजन कम किया और घरेलू क्रिकेट में इतना अच्छा प्रदर्शन किया। फिर सरफराज को क्यों नहीं चुना गया?” उन्होंने कहा कि चयनकर्ताओं को खिलाड़ियों के प्रदर्शन और उनकी क्षमता को ध्यान में रखते हुए फैसला करना चाहिए।
AIMIM प्रवक्ता ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम में नहीं चुने जाने पर भी सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि शमी जैसे अनुभवी गेंदबाज को मौका क्यों नहीं दिया गया। वारिस पठान ने मोहम्मद सिराज का भी जिक्र करते हुए कहा कि सिराज ने सकारात्मक क्रिकेट खेला और टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब भी टीम को उनकी जरूरत पड़ी, सिराज ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम की मदद की।
वारिस पठान ने कहा कि जसप्रीत बुमराह की जगह जब भी सिराज को जिम्मेदारी मिली, उन्होंने टीम के लिए अच्छा योगदान दिया। इसके बावजूद उन्हें नहीं चुने जाने पर उन्होंने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि आपने शमी को नहीं चुना। मोहम्मद सिराज सकारात्मक क्रिकेट खेल रहे थे, अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे और टीम के लिए अच्छी मदद थे। जब भी टीम को उनकी जरूरत पड़ी, उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। फिर उन्हें क्यों नहीं चुना गया? वारिस पठान के इन बयानों के बाद एक बार फिर भारतीय टीम के चयन और खिलाड़ियों को मौका देने को लेकर बहस तेज हो सकती है।