मुंबई

मुंबई में कब आएगा मॉनसून? बारिश को लेकर IMD ने दी बड़ी खुशखबरी

Mumbai Monsoon 2025 : मौसम विभाग ने इस साल मॉनसून के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होने की भविष्यवाणी की है। इस साल ‘अल नीनो' का प्रभाव बारिश पर नहीं पड़ेगा।
2 min read
• •
Updated: 15 Apr 2025, 9:11 PM IST
Mumbai Monsoon 2025 update

Good news on Monsoon 2025 : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मॉनसून 2025 को लेकर बड़ी खुशखबरी दी है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि इस साल देशभर में सामान्य से अधिक यानी औसत का 105% बारिश होगी। यह राहतभरी खबर ऐसे समय पर आई है जब देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है और किसानों को पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल देश में अच्छी बारिश होगी क्योंकि मॉनसून पर अल नीनो (AL Nino Effect On Indian Monsoon) का कोई खतरा नहीं है।

मॉनसून 2025 में औसत से 105% अधिक बारिश होगी-

मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून आमतौर पर 1 जून को केरल के तट पर दस्तक देता है और इसके बाद सात से आठ दिनों में महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों, विशेष रूप से मुंबई तक पहुंचता है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए मॉनसून 2025 के समय पर पहुंचने की संभावना जताई गई है।

जबकि मौसम के जानकारों का मानना है कि जून के पहले सप्ताह में ही मुंबई में मॉनसून दस्तक देगा और पूरे कोंकण में मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी। मुंबई समेत मध्य महाराष्ट्र में इस बार अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।

IMD ने क्या कहा?

आईएमडी प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने नई दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस में कहा, भारत में चार महीने यानी जून से सितंबर के मॉनसून के सीजन में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुल बारिश 87 सेंटीमीटर के दीर्घावधि औसत का 105 प्रतिशत हो सकती है। जबकि भारतीय उपमहाद्वीप में सामान्य से कम मानसूनी बारिश से जुड़ी अल-नीनो स्थितियां इस बार नहीं बनने की उम्मीद है।

बता दें कि मौसम विभाग द्वारा जारी यह शुरुआती पूर्वानुमान आने वाले समय में और भी सटीक होगा, जब मॉनसून के आगमन की तारीख नजदीक होगी, तब आईएमडी द्वारा एक विस्तृत अनुमान जारी किया जाएगा।

Updated on:
15 Apr 2025, 9:11 PM IST
Published on: