मुंबई

कौन हैं आईएएस सुजाता सौनिक? जो बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला मुख्य सचिव

IAS Sujata Saunik : वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुजाता सौनिक ने आज महाराष्ट्र के मुख्य सचिव का पदभार संभाला।

less than 1 minute read
Jun 30, 2024

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुजाता सौनिक ने रविवार को महाराष्ट्र के नए मुख्य सचिव (Chief Secretary of Maharashtra) के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने रिटायर हुए आईएएस नितिन करीर (IAS Nitin Kareer) की जगह ली है। इसके साथ ही सुजाता सौनिक महाराष्ट्र की पहली महिला मुख्य सचिव बन गई हैं।

1987 बैच की आईएएस अधिकारी सुजाता सौनिक को आज शाम दक्षिण मुंबई स्थित मंत्रालय में आयोजित एक समारोह में नितिन करीर ने कार्यभार सौंपा। सौनिक महाराष्ट्र के 64 साल के इतिहास में इस शीर्ष पद पर आसीन होने वाली पहली महिला बन गईं हैं।

बता दें कि नितिन करीर मुख्य सचिव के पद से रिटायर हो गए है। जबकि आईएएस सुजाता सौनिक अगले साल जून में रिटायर हो रहीं है. यानी उनका कार्यकाल एक साल का होगा। सौनिक इससे पहले राज्य के गृह विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव थीं। सरकार ने उन्हें प्रमोशन देकर मुख्य सचिव बनाया है।

आईएएस सुजाता सौनिक के पास स्वास्थ्य सेवा, वित्त, शिक्षा, आपदा प्रबंधन और जिला, राज्य तथा संघीय स्तर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और भारतीय प्रशासनिक सेवा व संयुक्त राष्ट्र के तहत अंतरराष्ट्रीय संगठनों में लोक नीति और शासन का तीन दशकों का अनुभव है। उनके पति मनोज सौनिक भी राज्य के मुख्य सचिव रह चुके हैं।

Updated on:
30 Jun 2024 09:33 pm
Published on:
30 Jun 2024 09:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर