मुंबई

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान क्यों नहीं हुआ? CEC राजीव कुमार ने बताई वजह

Maharashtra Assembly elections date : महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल नवंबर 2024 में समाप्त होने वाला है। 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए चुनाव अक्टूबर में होने की उम्मीद है।
less than 1 minute read
Aug 16, 2024
Maharashtra Assembly election update

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनावों का ऐलान किया. आज दोपहर में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों के लिए तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि हरियाणा में 1 अक्टूबर को एक चरण में वोटिंग होगी. दोनों विधानसभाओं के लिए 4 अक्टूबर को मतगणना होगी.

पहले खबर आ रही थी कि आयोग महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के शेड्यूल को लेकर भी घोषणा करेगा। लेकिन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया जाएगा। 2009 के बाद से महाराष्ट्र और हरियाणा दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव एक साथ तीन बार हो चुके हैं। हालाँकि, इस बार दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव अलग-अलग हो रहे है।

हरियाणा के साथ क्यों नहीं होगा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव?

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बारे में पूछे जाने पर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने कहा, "पिछली बार महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव एक साथ हुए थे। उस समय जम्मू-कश्मीर कोई फैक्टर नहीं था, लेकिन इस बार इस साल 4 चुनाव हैं और इसके तुरंत बाद 5वां चुनाव है, जिसमें जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली शामिल हैं। सुरक्षा बलों की आवश्यकता के आधार पर हमने 2 चुनाव एक साथ कराने का फैसला किया है...दूसरा फैक्टर यह है कि महाराष्ट्र में भारी बारिश हुई और कई त्यौहार भी आने वाले हैं..."

गौरतलब हो कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म होने वाला है। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर तक है। 2019 में 288 सदस्यीय महाराष्ट्र और 90 सदस्यीय हरियाणा में 21 अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान हुआ था।  

Updated on:
16 Aug 2024 07:14 pm
Published on:
16 Aug 2024 07:09 pm