मुंबई

महिला डॉक्टर ने लगाई मौत की छलांग

आठ मंजिली इमारत से कूद पड़ी नीचेपति के साथ ही क्लीनिक में प्रैक्टिस करती थीं प्राजक्ता
less than 1 minute read
Nov 29, 2018
Woman doctor leaping death
Woman doctor leaping death

घटना के समय घर पर ही थे उनके पति
पुलिस ने दर्ज किया खुदकुशी का मामला

कल्याण. शहर में मंगलवार सुबह एक आठ मंजिली इमारत से छलांग लगाकर डॉ. प्राजक्ता प्रणव कुलकर्णी (33 साल) ने कुदकुशी कर ली। यह घटना महावीर हाइट्स सोसायटी की एच-2 बिल्डिंग में हुई। खडग़पाड़ा पुलिस घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची और पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुदकुशी का मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। डॉ. प्राजक्ता की आत्महत्या के बारे में पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है। घटना के समय मृतका के पति डॉ. प्रणव कुलकर्णी घर पर ही मौजूद थे। मिली जानकारी के अनुसार महावीर हाइट्स की एच-2 बिल्डिंग की आठवीं मंजिल से सुबह सात से आठ के बीच जब यह हादसा हुआ तो अचानक अफरा-तफरी मच गई। वाचमैन सहित बिल्डिंग के लोग जमा हो गए। इमारत के पास ही स्वांस हॉस्पिटल है, जहां पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी। महावीर हाइट्स सोसायटी से 200 मीटर की दूरी पर मोहन प्राइड नामक इमारत में श्री क्लीनिक लसीकरण केंद्र के नाम से डिस्पेंसरी है, जहां डाक्टर प्राजक्ता कुलकर्णी और उनके पति प्रणव कुलकर्णी बैठा करते थे। घटना के समय डॉ. कुलकर्णी घर में ही मौजूद थे।

सहेलियों ने एक ही घर में लगाई फांसी

कल्याण. डोंबिवली के कोलेगांव में दो सहेलियों ने एक साथ आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाली दोनों लड़कियों का नाम ऋतुजा (14) और वर्षा (27) बताया गया है। डोंबिवली मानपाड़ा पुलिस के अनुसार दोनों एक साथ पंखे से लटकी हुई थीं। आत्महत्या की वजह पता नहीं चल पाई है। आत्महत्या का मुकदमा दर्ज कर मानपाड़ा पुलिस जांच में जुट गई है।

Published on:
29 Nov 2018 12:33 am