4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तकनीकी खामी, लोकल सेवा गड़बड़ाई

वेस्टर्न रेलवे की 16 लोकल रद्द, सेंट्रल-हार्बर की ट्रेन भी देरी से चलींगाडिय़ां कैंसल होने के चलते लोगों को हुई भारी परेशानी
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

arun Kumar

Nov 29, 2018

Technical impairment, local service disturbances

Technical impairment, local service disturbances

मुंबई. आर्थिक राजधानी की लाइफ लाइन मानी जानेवाली लोकल ट्रेन सेवा मंगलवार को गड़बड़ी की शिकार हुई। वेस्टर्न रेलवे के साथ ही सेंट्रल रेलवे और हार्बर लाइन की लोकल सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई। इसके चलते लोकल से यात्रा करने वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सबसे बड़ी गडबड़ी वेस्टर्न रेलवे के बोरीवली में हुई। क्रॉसिंग में सुबह 10.55 बजे टेक्निकल खामी आ गई, जिसके चलते वेस्टर्न रेलवे ने 1.10 से 2.10 तक का एक घंटे का ब्लॉक लेकर इस गड़बडी को ठीक किया। इसके चलते 16 ट्रेने रद्द करनी पड़ीं और 60 ट्रेने अनियमित रहीं। इससे आम लोगों को भारी दिक्कत हुई।
सेंट्रल रेलवे में कल्याण-विठ्ठलवाड़ी के बीच डाउन लाइन में सुबह 6.15 बजे रेल फ्रैक्चर हो गया जिसे 6.34 बजे ठीक कर लिए गया। इससे सभी गाडियां प्रभावित हुईं और 10 से 20 मिनट की देरी से चलतीं रहीं। सुबह-सुबह हुई इस गड़बड़ी से मुंबई लोकल के यात्री परेशान हुए।
हॉर्बर लाइन पर भी किसी टेक्निकल फॉल्ट के चलते लोकल ट्रेने 10 से 20 मिनट की देरी से चलीं। यात्रियों को यह नहीं समझ आ रहा कि हर हफ्ते ब्लॉक या मेगा ब्लॉक लेनेवाली तीनों रेल लाइनों पर तकनीकी खराबी की पीड़ा एक ही दिन क्यों झेलनी पड़ी।

भीड़ कम करने के लिए 15 डिब्बे की होगी लोकल

मुंबई. आम मुंबईकरों की सुविधा के लिए मुंबई की लोकल 15 डिब्बे की बनाई जा सकती है। फिलहाल अधिकांश लोकल 12 डिब्बे की हैं, जबकि कुछ लोकल गाडिय़ां 15 डिब्बे वाली हैं। माना जा रहा कि सभी लोकल 15 डिब्बे की हो जाएंगी तो यात्रियों को काफी राहत मिल सकती है। सूत्रों के अनुसार रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जितनी जल्दी हो सके मुंबई की लोकल 15 डिब्बे की बनाई जाए। रेल मंत्री ने भरोसा दिया है कि इस काम में धन की कोई अड़चन नहीं आएगी। मिली जानकारी अनुसार इस बारे में रेल मंत्री गोयल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया है। लोकल यात्रियों की दिक्कतों के समाधान के लिए एक उच्च स्तरीय समिति भी बनाई गई है जो दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देगी। समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद लोकल गाडिय़ों को 15 कोच में तब्दील करने बाबत निर्णय लिया जाएगा।