
Thane Municipal will lay a trap for the roads
ठाणे. मुंबई से अहमदाबाद बुलेट रेल के लिए ठाणे जिले में भूमि संपादन की प्रकिया शुरू होने के बाद अब ठाणे मनपा क्षेत्र में बन रहे स्टेशन को ठाणे स्टेशन से जोडऩे के लिए सडकों का जाल बिछाएगी। मनपा ने इसकी योजना तैयारी की है। मुंबई के बाद ठाणे जिले में बुलेट ट्रेन का म्हातड़ी में एक मात्र स्टेशन बनेगा। इस ट्रेन के लिए ठाणे खाड़ी के नीचे भूमिगत मार्ग बनाकर दिवा होकर म्हातड़ी से जोड़ा जाएगी। ठाणे मनपा क्षेत्र में दिवा से पनवेल की तरफ बनने वाले इस म्हातड़ी बुलेट ट्रेन के लिए मध्य रेलवे ने भी दिवा से पनवेल तक लोकल रेल चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। बुलेट ट्रेन की जरूरतों के मद्देनजर मुंबई एमएमआरडी और ठाणे महानगर पालिका इसके लिए दिवा केंद्र पर ध्यान केंद्रित कर रही है। ठाणे मनपा के सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग ने म्हातड़ी से आगासन तक 60 मीटर चौड़ी सड़क बनाने की योजना तैयार की है। इसी तरह से आगासन को कल्याण शील फाटा के द्वारा कल्याण और डोम्बिवली को जोडऩे का नया मार्ग ठाणे मनपा खोज रही है।
अभी से तैयार
ठाणे मनपा के आयुक्त संजीव जैसवाल का कहना है, कि भविष्य में बुलेट ट्रेन के म्हातड़ी स्टेशन पर लाखों यात्रियों का बोझ पडऩे वाला है। इस वजह से इस स्टेशन को सड़क और रेल मार्ग से जोडऩे की अभी से तैयारी करनी होगी। नए मार्ग बनने से कल्याण शील फाटा मार्ग पर यातायात का दबाव कम होगा। इसके बारे में मुंबई महानगर विकास प्राधिकरण को यह प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा।
Published on:
28 Nov 2018 11:33 pm
