4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘लव बाइट किसने दी?’ पैपराजी के सवाल पर कॉमेडियन समय रैना ने दिया मजेदार जवाब

Samay Raina Love Bite: कॉमेडियन समय रैना हाल ही में पैपराजी के सामने स्पॉट हुए। इस दौरान उनके गले पर निशान को लेकर उनसे सवाल पूछा गया। कॉमेडियन ने फिर क्या जवाब दिया, चलिए जानते हैं।
2 min read
Google source verification
Samay Raina Love Bite

Samay Raina Love Bite (फोटो सोर्स- Instagram/rohitsaraiya.official)

Samay Raina Love Bite: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना अपनी कॉमेडी और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कैमरे के सामने उनकी मौजूदगी अक्सर किसी न किसी मजेदार पल को जन्म दे देती है। अब मुंबई में उनके साथ हुआ एक छोटा सा वाकया सोशल मीडिया पर चर्चा में है। दरअसल, समय रैना जब अपने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवा रहे थे, तभी एक पैपराजी की नजर उनकी गर्दन पर पड़े एक निशान पर गई। इसके बाद उसने समय से ऐसा सवाल कर दिया, जिसका जवाब उन्होंने मजाकिया अंदाज में दिया।

गर्दन पर निशान देखकर पैपराजी ने पूछ लिया सवाल

मुंबई में समय रैना अपने चाहने वालों के साथ नजर आए। वो लोगों के साथ आराम से तस्वीरें खिंचवा रहे थे और बातचीत भी कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक पैपराजी ने उनकी गर्दन पर एक निशान देखा।

पैपराजी ने मजाकिया अंदाज में समय से पूछा कि कहीं उनकी गर्दन पर किसी ने लव बाइट तो नहीं दे दी। सवाल सुनते ही समय ने बिना किसी लंबी सफाई के तुरंत जवाब दिया।

बोले- ‘मच्छर ने काटा है’

समय रैना ने पैपराजी के सवाल पर बस इतना कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, उन्हें मच्छर ने काटा है। उन्होंने न तो निशान के बारे में कोई और जानकारी दी और न ही सवाल को ज्यादा तूल दिया।

‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ को लेकर भी चर्चा

समय रैना इन दिनों अपने शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ को लेकर भी लगातार सुर्खियों में हैं। शो के दूसरे सीजन के नए एपिसोड को लेकर दर्शकों के बीच खासा उत्साह बना हुआ है। आने वाले एपिसोड्स में वरुण धवन, मेधा शंकर और शेरोन वर्मा नजर आने वाले हैं। इसके अलावा राखी सावंत वाला एपिसोड भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

वरुण धवन वाले एपिसोड का प्रमोशन शेयर करते हुए समय ने सोशल मीडिया पर अपने खास अंदाज में दर्शकों को शो देखने के लिए कहा था। हालांकि राखी सावंत वाले एपिसोड का प्रोमो उस समय तक सामने नहीं आया था।

विवादों में भी रहा ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’

समय रैना का शो मनोरंजन के साथ-साथ विवादों के कारण भी चर्चा में रहा है। दूसरे सीजन के एक एपिसोड में बिहार और कश्मीर से जुड़े मजाक को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी। मामला इतना बढ़ा कि राजनीतिक स्तर पर भी इस पर प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने भी कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा था कि देश के किसी भी नागरिक के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जानी चाहिए। हालांकि, इस विवाद को लेकर समय रैना की ओर से अब तक कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।