मुंबई

VIDEO: मुंबई लोकल ट्रेन में युवक ने किया खतरनाक स्टंट, रेलवे ने दिया केस दर्ज करने का आदेश

Mumbai Local Train Stunt : रेलवे ने यात्रियों से ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत 9004410735 पर देने का अनुरोध किया है।

less than 1 minute read
Jul 15, 2024

Mumbai Local Video : मुंबई लोकल ट्रेन मायानगरी मुंबई के अलावा उसके पड़ोसी क्षेत्रों ठाणे, पालघर और रायगढ़ की जीवन रेखा मानी जाती है। अकेले मध्य रेलवे के उपनगरीय नेटवर्क के जरिए प्रतिदिन 30 लाख से अधिक लोग यात्रा करते हैं। लोकल ट्रेनों में अक्सर ऐसे कई वाकिये होते हैं जो चर्चा का विषय बन जाते हैं। ऐसा ही एक मामला शिवडी रेलवे स्टेशन (Sewri Station Video) से सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, मुंबई के शिवडी स्टेशन पर चलती लोकल ट्रेन के बाहर लटकर एक युवक ने खतरनाक स्टंट किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मध्य रेलवे (सीआर) की ओर से त्वरित प्रतिक्रिया आई है। यह घटना हार्बर लाइन नेटवर्क पर हुई है। सीआर ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को इस मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। मध्य रेलवे ने ऐसे जोखिम भरे व्यवहार के खिलाफ कड़ी चेतावनी जारी की है। ऐसी हरकतों से अन्य यात्रियों को भी नुकसान पहुंच सकता है।

मध्य रेलवे ने एक बयान जारी कर कहा, यात्रियों की सुरक्षा भारतीय रेलवे के लिए सर्वोपरि है और हम सुरक्षित यात्रा माहौल सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय करना जारी रखेंगे।

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की खतरनाक हरकतों से घातक दुर्घटनाएं हो सकती हैं और इसमें शामिल लोगों की जान को भी खतरा हो सकता है। रेलवे ने ट्रेनों या प्लेटफार्मों पर स्टंट नहीं करने की अपील की है। साथ लोगों से ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत 9004410735 पर देने का अनुरोध किया है।

Published on:
15 Jul 2024 04:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर