मुंगेली

CG Bus Accident: अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, सड़क और परमिट विवाद के बीच मंत्री कश्यप पर उठे सवाल

CG Bus Accident: गांव में खराब सड़क की वजह से एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब आधा दर्जन यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

less than 1 minute read
अनियंत्रित होकर पलटी बस (photo source- Patrika)
अनियंत्रित होकर पलटी बस (photo source- Patrika)

CG Bus Accident: प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जरहागांव थाना क्षेत्र के केशरूवा डीह गांव का है, जहां एक बस खराब सड़क की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना के पीछे चालक की गलती नहीं, बल्कि सड़क की खराब हालत जिम्मेदार रही।

मंत्री केदार कश्यप से मांगा गया जवाब

हादसे के समय बस में कई यात्री सवार थे। दुर्घटना में करीब आधा दर्जन यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। इनमें से दो घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

CG Bus Accident: गौरतलब है कि एक दिन पहले ही विधानसभा में बिना फिटनेस टेस्ट के यात्री वाहनों को परमिट देने का मुद्दा जोर-शोर से उठा था। इस पर मंत्री केदार कश्यप से जवाब मांगा गया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विपक्ष ने हंगामा करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया था। ऐसे में सड़क हादसों और यात्री वाहनों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Published on:
11 Mar 2026 12:19 pm