Modi Govt ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को माना Night Duty में हर घंटे के लिए 10 मिनट का मिलेगा वेटेज
नई दिल्ली। सातवें वेतन आयोग ( 7th Pay Commission ) की सिफारिशों को मानते हुए मोदी सरकार ( Modi Govt ) की ओर से केंद्रीय कर्मियों ( Salary of Government employees ) को बड़ी राहत दी है। अब नाइट ड्यूटी ( Night Duty ) करने को वालों को अलग से अलाउंस ( Night Duty Allowance ) दिया जाएगा। इससे उन्हें ग्रेड पे के आधार पर अलाउंस मिलता था। नई व्यवस्था के तहत कर्मियों की सैलरी में इजाफा होगा। जानकारी के अनुसार, बढ़ी हुई सैलरी जुलाई की सैलरी से मिलनी शुरू हो जाएगी। कार्मिक विभाग की ओर से इस व्यवस्था को लेकर पहले ही निर्देश जारी कर चुके हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि केंद्र के इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों को किस तरह के फायदे मिलेंगे।
हर घंटे मिलेगा 10 मिनट का वेटेज
नई व्यवस्ळाा के तहत प्रत्येक घंटे के लिए 10 मिनट का वेटेज दिया जाएगा। सरकार के अनुसार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट ड्यूटी मानी जाती है। नाइट ड्यूटी अलाउंस के लिए बेसिक पे की सीलिंग 43,600 रुपए प्रति महीने के आधार पर रखी गई है।
इस फॉर्मूल से मिलेगा नाइट अलाउंस
जानकारी के अनुसार नई व्यवस्था के तहत अलाउंस देने का फॉर्मूला भी थोड़ा अलग रखा गया हैै। जानकारों की मानें तो नए नाइट अलाउंस का भुगतान घंटे के आधार पर तय किया जाएगस। जो कि बेसिक पे और महंगाई भत्ते के टोटल को 200 से भाग करने के बराबर होगा। बेसिक पे और महंगाई भत्ते का कैल्कुलेशन सातवें वेतन आयोग के आधार पर रखा जाएगा। यह फॉर्मूला सभी मंत्रालयों और विभागों के कर्मचारियों पर लागू किया जाएगा।