म्यूचुअल फंड

Senior Citizens के लिए HDFC और SBI ने शुरू की खास Fixed Deposit Scheme, मिलेगा ज्यादा Interest

HDFC में 5 लाख रुपए तक की FD पर Senior Citizens को मिलेगा 0.50 फीसदी Extra Interest SBI ने Senior Citizens के लिए SBI Wecare Deposit की लांच,मिलेगा 0.30 फीसदी Extra Interest

2 min read
May 21, 2020
HDFC, SBI Fixed Deposit Scheme for Senior Citizen with More Interest
HDFC, SBI Fixed Deposit Scheme for Senior Citizen with More Interest

नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ( State Bank Of India ) के बाद अब एचडीएफसी बैंक ( HDFC Bank ) की ओर से सीनियर सिटीजन ( Senior Citizen ) के लिए खास फिक्स्ड डिपोजिट स्कीम ( Fixed Deposit Scheme ) की घोषणा की है। जिसमें 5 साल से अधिक और 10 साल से कम की जमा राशि पर दूसरे लोगों की तुलना में अतिरिक्त ब्याज दिया जाएगा। इससे पहले भारतीय स्टेट बैंक ( State Bank of India ) की ओर से एसबीआई वीकेयर डिपोजिट स्कीम ( SBI Wecare Deposit Scheme ) की घोषणा की थी। जिसमें भी सिनीयर सिटीजन को अतिरिक्त ब्याज देने की बात कही गई है। आइए आपको भी इन दोनों बैंकों की इस स्कीम के बारे में जानकारी देते हैं।

HDFC देगा Extra Interest
एचडीएफसी के अनुसार फिक्स्ड डिपाजिट स्कीम में वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल से अधिक और 10 साल से कम की जमा पर सामान्य ग्राहकों को दिए जाने वाले ब्याज से 0.75 फीसदी अधिक ब्याज दिया जाएगा। एचडीएफसी बैंक की मानें तो 5 लाख रुपए तक के जमा पर सीनियर सिटीजन को दूसरों की तुलना 0.50 फीसदी अधिक ब्याज दिया जाएगा।

SBI का Wecare Deposit
वहीं बात स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रिटेल टर्म डिपॉजिट सेगमेंट के एसबीआई वीकेयर डिपोजिट की बात करें तो इामें सीनियर सिटीजन को 5 या उससे ऊपर के डिपॉजिट पर अतिरिक्त 0.30 फीसदी का ब्याज मिलेगा। वैसे बैंक की ओर से कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। एसबीआई के अनुसार इस स्कीम का लाभ उन्हीं सीनियर सिटीजन लोगों को मिलेगा जो 5 या उससे अधिक टाइम के लिए बैंक में फिक्स्ड डिपोजिट में निवेश करते हैं। वहीं इस योजना का लाभ लेने के लिए 30 सितंबर 2020 से पहले ही बैंक में एफडी करानी होगी।

Term Deposit पर भी मिलेगा Extra Interest
बात सीनियर सिटीजन के रिटेल टर्म डिपॉजिट की बात करें तो 5 साल से कम के डिपॉजिट पर आम पब्लिक के मुकाबले 0.50 फीसदी अतिरिक्त ब्याज दिया जाएगा। वहीं 5 साल से ज्यादा के रिटेल टर्म डिपॉजिट पर 0.80 फीसदी एक्स्ट्रा इंट्रस्ट मिलेगा।

Updated on:
21 May 2020 12:25 pm
Published on:
21 May 2020 12:07 pm