डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
पहले बात डीजल की बात करें तो आज भी इसमें स्थिरता ही दिखाई दे रही है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम बुधवार वाले ही चुकानें होंगे। देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 69.39, 65.62, 66.21 और 68.22 रुपए प्रति लीटर पर हैं। दिल्ली सरकार ने डीजल की कीमत पर 13.25 फीसदी तक वैट बढ़ाया था, 7 रुपए की बढ़ोतरी के बाद सभी महानगरों के मुकाबले दिल्ली में डीजल सबसे महंगा हो गया है।