म्यूचुअल फंड

पीएम मोदी की धमाकेदार स्कीम, हर महीने मात्र एक रुपया जमा करने पर मिलेंगे दो लाख रुपए

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत सालाना 12 रुपए का भरना होता है प्रीमियम बीमाधारक की मौत या विकलांग होने पर दिया जाता है 2 लाख रुपए तक का मुआवजा
2 min read
• •
Updated: 18 Oct 2020, 2:08 PM IST
narendra-modi.jpg
pradhan mantri suraksha bima yojana benefits

नई दिल्ली। मौजूदा समय में हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस का कितना महत्व बढ़ गया है, इससे अब कोई भी अंजान नहीं नहीं है। कोरोना वायरस की वजह से एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन इनमें से काफी कम लोगों के पास लाइफ इंश्योरेंस होगा। ऐसा सिर्फ अनुमान ही लगाया जा सकता है। वैसे इंश्योरेंस के प्रीमियम के कारण देश में रहने वाले करोड़ों लोग लाइफ इंश्योरेंस नहीं ले पाले हैं। लेकिन एक ऐसी बीमा योजना भी है जो गरीब लोगों को मात्र एक रुपया महीने पर मिलती है और लाखों रुपयों का फायदा पहुंचा सकती है। पीएम मोदी के नाम से इस योजना का नाम प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना है। आइए आपको भी इस योजना के बारे पूरी जानकारी देते हैं।

क्या है इस स्कीम का नाम
प्रधानमंत्री के नाम जुड़ा होने के कारण इस बीमा योजना नाम प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना है। यह एक एक एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी है। जोकि 1 जून से 31 मई आधार चलती है। इस पॉलिसी का सालाना प्रीमियम 12 रुपए है यानी एक महीने में आपको सिर्फ एक रुपया ही जमा कराना होता है। महीने भर में किसी को भी एक रुपया जमा कराने में किसी को भी कोई दिक्कत नहीं होती है।

क्या है इस पॉलिसी के फायदे
- इस पॉलिसी में सालाना सिर्फ 12 रुपए के खर्च में एक्सिडेंटल और डिसएबिलिटी कवर दिया जाता है।
पॉलिसीहोल्डर की मौत होने या फिर 100 फीसदी डिसेबल होने की स्थिति में दो लाख रुपए दिए जाते हैं।
- बीमाधारक दुर्घटना में आंशिक रूप से विकलांग होता है तो उसे 1 लाख रुपए का मुआवजा मिलता है।
- 18 साल से लेकर 70 साल तक की उम्र का कोई भी व्यक्ति इस योजना के तहत कवर ले सकता है।

बीमा लेने से पहले पूरी करनी होंगी यह शर्तें
- पॉलिसी लेने से पहले आपको अपना एक बैंक खाता खुलवाना पड़ेगा।
- उस बैंक खाते से आपका प्रीमियम कटने के अलावा घायल या डिसेबल होने की स्थिति में मुआवजा भी आएगा।
- मौत होने पर नॉमिनी को सभी रुपए दिए जाएंगे।
- ये भी ध्यान रखना होगा कि 70 साल की उम्र पूरी होने के बाद यह बीमा खत्म हो जाता है।
- पीएमएसबीवाई में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कि‍सी भी नजदीकी बैंक में जाकर आवेदन किया जा सकता है।

Published on: