जब 15 फीट लंबे अजगर को देखकर चिल्‍लाए गीदड़- देखें वीडियो

पुरकाजी थाना क्षेत्र के नूरनगर गांव में 15 फीट लंबा अजगर मिलने से मचा हड़कंप

less than 1 minute read
Jul 06, 2017
snake
मुजफ्फरनगर।
जनपद में पुरकाजी थाना क्षेत्र के नूरनगर गांव में 15 फीट लंबा अजगर मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। अजगर ने एक गीदड़ को अपना शिकार बनाया था, जिसे छुड़ाने के लिए गीदड़ों के झुंड ने अजगर पर हमला कर दिया मगर ना छोड़ने पर गीदड़ों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। गीदड़ों की आवाज सुनकर ग्रामीण जंगल की और दौड़ पड़े और इस भयानक नजारे को देखकर हैरान हो गए। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने अजगर को बोरी में बंद कर वन विभाग को सौंप दिया।




दरअसल, मामला मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव नूरनगर का है, जहां खेत से वापस लौट रहे एक किसान को जंगल से कुछ अजीब सी आवाज सुनाई दी जैसे कोई जंगली जानवर किसी मुसीबत में हो। आवाज सुनकर किसान वहां पहुंचा तो देखा कि लगभग 15 फ़ीट लंबे एक अजगर ने गीदड़ को अपने कब्जे में ले रखा है जबक‍ि गीदड़ों का एक झुंड उसको बचाने का प्रयास कर रहा था। 15 फीट लंबे अजगर को देखकर किसान के होश उड़ गए। अजगर एक जिन्दा गीदड़ को निगलने की कोशिश कर रहा था।




थोड़ी देर बाद सूचना मिलते ही अन्‍य ग्रामीण और वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और बा मुश्किल अजगर को पकड़कर बोरे में बंद कर दूर जंगल में छोड़ दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, जंगल में गीदड़ों की आवाज सुनकर उन्हें अजगर के होने का अंदेशा हुआ।| जब उन्होंने देखा तो अजगर गीदड़ को निगलने की कोशिश कर रहा था। जब तक वन विभाग ने अजगर को पकड़ा तब तक गीदड़ मर चुका था। वन विभाग कर्मचारी आदेश का कहना है क‍ि अजगर ने गीदड़ को पकड़ा था। यह करीब 15 फीट लंबा था।


Published on:
06 Jul 2017 12:37 pm
Also Read
View All