मुजफ्फरनगर

कैराना से चार लोगों के लापता होने से पुलिस में मचा हड़कंप

परिवार के चार लोगों के लापता होने से परिजनों की उड़ी हुई है नींद
2 min read
police
कैराना से चार लोगों के लापता होने से पुलिस में मचा हड़कंप

शामली. कैराना में हरियाणा के पानीपत में एक्सीडेंट की सूचना पर गए कैराना निवासी चार लोग एक साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। इन लोगों के लापता होने से परेशान परिजनों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी, तो हड़कंप मच गया। फिलहाल, लापता चारों लोगां का कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों ने कोतवाली कैराना पर तहरीर देकर बरामदगी की गुहार लगाई है।

कैराना के इस्लामनगर देहात निवासी मोहम्मद अली ने दर्जनों लोगों के साथ कोतवाली कैराना पर तहरीर देकर बताया कि उसका भतीजा रफीक हरियाणा के पानीपत क्षेत्र में बाइक के जरिये कपड़े की फेरी लगाने का काम करता है, जिसने शुक्रवार की दोपहर लगभग साढे तीन बजे अपने परिचित कैराना निवासी सलीम को पानीपत में संजय चौक पर एक्सीडेंट होने की सूचना दी थी। इसके बाद परिचित अपने एक अन्य साथी राशिद के साथ यहां से चला गया। जब ये तीनों शाम साढे सात बजे तक भी कैराना नहीं पहुंचे, तो उसका भाई इंतजार भी अपनी बाइक पर उन्हें तलाश करने के लिए हरियाणा के लिए चला गया। शुक्रवार से ही चारों लोगों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों ने बताया कि चोरों लापताओं में से किसी का भी नंबर नहीं मिल पा रहा है, यदि नंबर मिल भी जाता है, तो कॉल रिसीव नहीं होती है। इस कारण परिजन काफी परेशान हैं। इधर, जहां लापता का सुराग नहीं लगने से परिजन चिंतित है, तो वहीं कोतवाली पुलिस में भी हड़कंप मचा हुआ है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में हैं। लापताओं की तलाश में दूसरे थानों की पुलिस से भी संपर्क किए जा रहे हैं।

Updated on:
22 Sept 2018 07:16 pm
Published on:
22 Sept 2018 07:16 pm
Also Read
View All
6 साल बाद आया बड़ा फैसला, मुजफ्फरनगर में मां को पिटने से बचाते हुए होमगार्ड पर किया था चाकू से जानलेवा हमला

Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप

दो साल तक कैद जैसी जिंदगी… चोकर की रोटी, डंडों की मार और पिटबुल का पहरा; जानें कैसे छूटे मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री से मजदूर