मुजफ्फरनगर

मासूम बच्ची ने कोरोना के खिलाफ जंग में इस तरह दिया अपना योगदान, जमकर हो रही तारीफ

Highlights: -देश मे कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 22 हज़ार के पार हो गयी है -प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रधानमंत्री राहत कोष बनाने की घोषणा की गई थी -इसमें हर कोई अपना योगदान दे रहा है

less than 1 minute read

मुजफ्फरनगर। दुनिया में फैले कोरोना वायरस ने हिंदुस्तान में भी अपना कहर बरपा रखा है। देश मे कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या 22 हज़ार के पार हो गयी है। इसे हराने के लिये हर कोई तैयार है। वहीं इसके खिलाफ जंग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनाये गए प्रधानमंत्री राहत कोष में देश के उद्यमी घराने से लेकर बॉलिवुड अभिनेता और क्रिकेट खिलाड़ी से लेकर आम लोगों तक दान देकर देश को कोरोना से लड़ने को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

इसमें छोटे मासूम बच्चे भी पीछे नहीं है।छोटे-छोटे बच्चे भी आगे आकर राहत कोष में पैसे जमा करा रहे हैं। इस कड़ी में मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र के गांव अमीरनगर निवासी एक कक्षा 6 में पढ़ने वाली 9 वर्षीय बच्ची ने अपनी गुल्लक राहत कोष में कमा कराते हुए कोरोना के खिलाफ जंग में अपना योगदान दिया है।

दरअसल, कक्षा 6 में पढ़ने वाले ज्योति ने अपने पिता के साथ जिला अधिकारी कार्यालय पहुंच कर अपनी गुल्लक में जमा की गयी पूंजी को देश नाम समर्पित कर दिया। बच्ची ने जिला अधिकारी कार्यालय पर अपनी गुल्लक को देते हुए कहा कि वह गुल्लक में जमा किये गए पैसे प्रधान मंत्री राहत कोष में जमा करा रही है। वह उम्मीद करती है कोरोना वायरस वैक्सीन जल्द बन जाए।

Updated on:
24 Apr 2020 04:58 pm
Published on:
24 Apr 2020 04:57 pm
Also Read
View All