मुजफ्फरनगर

महाशिवरात्री पर युवा दंपती ने एक साथ दे दी अपनी जान, हैरान करने वाली है वजह

एक साथ जीने की कसम खाने वाले नवविवाहित जोड़े ने एक साथ मौत को लगा लिया गले
2 min read
• •
Updated: 4 Mar 2019, 5:38 PM IST
couple
महाशिवरात्री पर नवविवाहित पति-पत्नी ने एक साथ दे दी अपनी जान, हैरान करने वाली है वजह

मुज़फ्फरनगर. सोमवार को देशभर में महाशवरात्रि का त्योहार मनाया गया। लोग सुबह से ही पूजा-अर्चना में व्यस्त थे। इस बीच मुजफ्फरनगर के एक परिवार में मातम सपर गया है। रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मंडावली खादर में बीती रात एक युवक तथा उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पत्नी ने जहां बीती शाम अपने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, पति सोमवार की सुबह गांव के बाहर एक बाग में फांसी पर लटका मिला। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना रतनपुरी पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरु कर दी।

मामला थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव मंडावली खादर का है। जहां के निवासी 28 वर्षीय मोहित पुत्र प्रकाश का विवाह करीब 5 वर्ष पूर्व गांव मुजाहिदपुर निवासी अनुराधा पुत्री अरविंद के साथ हुआ था। शादी के बाद परिजनों से अनबन के चलते पति-पत्नी गांव में ही परिवार से अलग रह रहे थे। दोनों की 4 वर्ष की एक बेटी रिया तथा डेढ साल का बेटा दिव्यांश है। मोहित मेरठ में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता था। बताया जाता है कि बीती शाम मोहित तथा उसकी पत्नी अनुराधा के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई। इसके बाद रविवार की शाम अनुराधा ने अपनी चुनरी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अनुराधा की खुदकुशी का समाचार पूरे गांव में फैल गया। मेरठ में डयूटी कर रहे मोहित को भी इसकी जानकारी दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका अनुराधा का शव कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर परिजनों ने जब मोहित से फोन पर बात की तो उसने कहा कि वह भी वहीं जा रहा है, जहां अनुराधा चली गई है। मुझे तलाशने की कोशिश मत करना। रात करीब 8 बजे तक परिजनों की मोहित से बात होती रही। उसके बाद मोहित का फोन बंद हो गया। इसी बीच सोमवार की सुबह मोहित की लाश गांव के बाहर ही स्थित मास्टर हरकरण सिंह के बाग में पेड़ पर लटकी मिली। उसने रस्सी से फांसी लगाई हुई थी।

बाग के बाहर ही उसकी बाईक भी पड़ी मिली। मोहित द्वारा भी खुदकुशी किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना से गांव में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक मोहित का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरु कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों पति-पत्नि में आपस में बेहद प्यार था। मगर घटना के बाद हर कोई आश्चर्यचकित हैं ।

Updated on:
4 Mar 2019, 5:38 PM IST
Published on: