मुजफ्फरनगर

बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

पुलिस जांच में हुआ खुलासा, बीमारी से परेशान था वृद्ध

2 min read
suicide
बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

मुजफ्फरनगर. 2018 के आम बजट में आयुष्मान भारत नेशनल हेल्थ प्रटेक्शन मिशन (ABNHPM) का ऐलान होने के बाद अभी तक इसे जमीन पर उतारा नहीं जा सका है। शायद यह योजना गरीबों को स्वास्थ्य लाभ देने से ज्यादा राजनीतिक लाभ कमाने का हथियार है। यही वजह है कि बजट के 6 महीने गुजर जाने के बाद भी सरकार अब तक इस स्कीम को लॉन्च नहीं कर पाई है। अब बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री 15 अगस्त को इस स्कीम को लॉन्च करेंगे। लेकिन गरीब जनता इलाज नहीं करा पाने की वजह से खुदकुशी करने को मजबूर हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें- इस समाज की मिहलाओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से इस शहर में बढ़ा तनाव
ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक शख्स की खुदकुशी का है। यहां रविवार की सुबह थाना नई मंडी कोतवाली इलाके के सरवट रेलवे फाटक पर उस समय हड़कंप मच गया, जब अमृतसर से आ रही 9326 इंदौर अमृतसर-एक्सप्रेस के सामने एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कूद कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरु की तो कुछ ही देर में मृतक व्यक्ति के परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि मृतक पिछले काफी समय से बीमार था और इसी बीमारी के चलते उसने आत्महत्या करने जैसा कदम उठाया है। इसके बाद पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह मामला थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र का है। जहां गांव सरवट में पड़ने वाले रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक एक 70 वर्षीय बुजुर्ग चरण सिंह पुत्र सुखबीर काफी देर से बैठा हुआ था। जब लगभग 7:45 बजे अमृतसर से इंदौर जा रही ट्रेन संख्या 9326 इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस सामने से आ रही थी तो बुजुर्ग व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बता जा रहा है अभी मृतक पिछले काफी समय से बीमार था। इसी बीमारी के चलते उसने आत्महत्या करने जैसा कदम उठाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया। इसी बीच मृतक के बेटे भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिताजी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज चल रहा था और आज अचानक घर से निकल कर आ गए और ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Published on:
25 Jun 2018 02:03 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा