मुजफ्फरनगर

गन्ना किसानों के बकाए के लिए आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने शामली में की पदयात्रा

संजय सिंह ने बताया कि उनकी यह पदयात्रा सहारनपुर से शुरू हुई है और इसका समापन नोएडा में जाकर होगा।
2 min read
Feature image

शामली। आम आदमी पार्टी के नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शामली जनपद में पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा सहारनपुर से शुरू हुई और नोएडा में जाकर यात्रा का समापन होगा। यात्रा के दौरान सांसद व उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों का हजारों करोड़ रुपए चीनी मिलों पर बकाया है। अन्य फसलों की कीमत को लेकर भी किसान बेहद परेशान हैं। किसान अपनी फसलों को सड़कों पर डालकर बदहाली के आंसू रो रहा है।

संजय सिंह ने बताया कि उनकी यह पदयात्रा सहारनपुर से शुरू हुई है और इसका समापन नोएडा में जाकर होगा। संजय सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी की इस पदयात्रा को जनता का सहयोग मिल रहा है। अब जनता हिंदू-मुस्लिम की राजनीति से ऊपर उठकर विकास की राजनीति को समर्थन कर रही है। जिस प्रकार दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई वैसे ही भविष्य में उत्तर प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी एक बड़ा विकल्प साबित होगी। पदयात्रा दिल्ली-सहारनपुर रोड से होती हुई शामली पहुंची। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी 2019 के लोगसभा चुनाव से पहले यूपी में अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिश में है।

सूत्रों के मुताबिक इस पदयात्रा को इसी कवायद के रूप में देखा जा रहा है। वहीं गन्ना भुगतान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए लंबे समय से एक बड़ी समस्या है, जिसका पूर्णरूपेण समाधान आज तक किसी भी सरकार में नहीं हो पाया है। चुनाव चाहे विधानसभा का हो या लोकसभा का गन्ना भुगतान हर चुनाव में मुद्दा रहता है। बीते कैराना लोकसभा चुनाव में भी गन्ना किसानों की नाराजगी को विपक्षी दलों ने मुद्दा बनाया था जिसका उन्हें लाभ भी मिला था। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा था।

Published on:
02 Sept 2018 03:29 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी