मुजफ्फरनगर

तय कीमत से ज्यादा कीमत पर मास्क बेचने पर भारी जुर्माने के साथ सजा भी होगी

कोरोना को लेकर प्रशासन अलर्ट दुकानदारों को किया सावधान

less than 1 minute read
mask_1.jpg

मुजफ्फरनगर. कोरोना वाइरस को लेकर दुनिया भर में लोगों में दहशत व्याप्त है। इसके चलते कोरोना से बचाव के लिए लोगों ने सतर्कता बरतते हुए मुँह पर लगाने के लिए मास्क की खरीदारी शुरू कर दी है। वहीं, कोरोना वाइरस से बचाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से अनेक स्थानों पर जागरुकता के लिए पम्पलेट्स लगाए गए हैं। कोरोना वाइरस से निपटने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

बाजार में लोग कोरोना वाइरस से बचने के लिए मास का प्रयोग कर रहे हैं। घर से बाहर या मार्किट में जाने के लिए लोग मुंह पर मास्क लगाकर निकल रहे हैं। कुछ दुकानदार मुंह पर लगाने वाले मास्क को निर्धारित मूल्य से अधिक पर बेच रहे हैं, जिसकी शिकायत जिला प्रशासन को मिल रही थी, जिस पर जिला प्रशासन ने सूचना जारी करते हुए कहा है कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस को लेकर मुस्तैद हो चुका है। इसकी जानकारी देते हुए नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है।

मात्र सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि मास्क को लेकर एक्ट बना दिया गया है। यदि कोई मूल्य से ज्यादा रेट पर मास्क बेचता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ जुर्माना और सजा दोनों का प्रावधान किया गया है।

Published on:
15 Mar 2020 08:32 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा