मुजफ्फरनगर

महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर हिन्दू महासभा ने इस तरह मनाया शौर्य दिवस, देखें वीडियो

जनपद मुज़फ्फरनगर अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने संगठन के कार्यालय पर शौर्य दिवस मनाया गया।
less than 1 minute read
hindu mahasabha
महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर हिन्दू महासभा ने इस तरह मनाया शौर्य दिवस, देखें वीडियो

मुजफ्फरनगर। देश में 30 जनवरी का दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता है। मगर, जनपद मुज़फ्फरनगर अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने संगठन के कार्यालय पर शौर्य दिवस मनाया गया।

दरअसल, इस दिन ही नाथूराम गोडसे के द्वारा महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा नाथूराम गोडसे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिलक लगाया गया। इस अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा के द्वारा अपने संगठन का विस्तार करते हुए युवा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रियांक गौतम को सौंपी।

योगेंद्र वर्मा के अनुसार युवा जिलाध्यक्ष पार्टी हित के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि आज के दिन हमारे उपाध्यक्ष पंडित नाथूराम गोडसे ने देश व धर्म रक्षा के लिए गांधी वध किया था। यदि वे गांधी वध न करते तो भारत आज एक नहीं बलिक चार हिस्सों में विभाजित होता।

Updated on:
31 Jan 2019 02:27 pm
Published on:
31 Jan 2019 02:27 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी