मुजफ्फरनगर

अवैध संबंधों के आरोप में महिला और युवक की पेड़ से बांधकर जानवरों की तरह पिटाई, देखें वीडियो

पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में मचा हड़कंप। सात के खिलाफ रिपोर्ट, तीन गिरफ्तार।

2 min read
Viral video
अवैध संबंधों के आरोप में महिला और युवक की पेड़ से बांधकर जानवरों की तरह पिटाई, देखें वीडियो

मुजफ्फरनगर। जिले के रतनपुरी थाना क्षेत्र के टोडा गांव में एक महिला और युवक की पेड़ से बांधकर पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ है। पीड़ित महिला के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला बीते दो दिन पुराना बताया जा रहा है। जिसमें अवैध सम्बन्धों के शक में गांव के ही कुछ लोगों ने मुन्नी नाम की महिला और अनुज नाम के एक युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया है। महिला के पति चंद्रपाल की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन तो दो दिन पूर्व पीड़ित परिवार को दे दिया था।

मगर मुकदमा दर्ज नहीं किया था। लेकिन पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और तुरंत गंभीर धाराओं में 7 नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज करते हुए तीन लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पीड़ित महिला मुन्नी का कहना है कि मेरे पति घर पर नहीं थे और में घर में लेट रही थी तो मुझे जबरदस्ती घर से ले जाकर इन्होंने रस्सी से बांधकर बहुत पीटा। आदमियों ने मुझे बांधा था और महिलाओं ने मुझे पीटा। इस लड़के का आपस का मामला था। इसकी पत्नी को लाने को लेकर मुझ पर झूठा इल्जाम लगाकर कह रहे थे कि ये नहीं लाने दे रही है।

बस इतनी सी बात पर मुझे घर से निकालकर और पेड़ से बांधकर बहुत पीटा। मैंने रिपोर्ट दर्ज कराई थी और पुलिस ने कहा था हम कार्रवाई करेंगे। लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया। इस मामले में एसपी देहात अजय सहदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला थाना रतनपुरी के टोडा गांव का है। जहां पिटाई का एक वीडियो वायरल हुआ है, जो दो दिन पुराना है। महिला के पति द्वारा इसमें 7 लोगों के खिलाफ नामदज 147, 323, 307, 504, 506 आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें तीन लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। इसमें अभी तक अवैध सम्बन्धों का मामला निकलकर आ रहा है।

Published on:
07 Jul 2018 05:43 pm
Also Read
View All
‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला

मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश