मुजफ्फरनगर

जुमे को लेकर मुजफ्फरनगर के सबसे बड़े मदरसे से जारी की गई थी ये अपील, देखें वीडियाे

Highlights- काजी कारी मोहम्मद खालिद ने जुमे की नमाज को लेकर सभी मस्जिदों के लिए जारी कराई थी अपील- नमाज के बाद सभी मुस्लिमों से शांतिपूर्वक घर चले जाने के लिए कहा था- कारी ने एसएसपी व डीएम की सराहना करते हुए कहा कि इन्होंने हमें हौसला दिया

2 min read
muzaffarnagar.jpg

मुजफ्फरनगर. जिले के सबसे बड़े मदरसे भागोवाली के काजी कारी मोहम्मद खालिद ने जुमे की नमाज को लेकर सभी मस्जिदों में एक अपील दी थी, जिसके बाद इस शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद शांति रही। कारी ने पिछले 20 दिसंबर को हुई हिंसा की निंदा करते हुए नमाज के बाद सभी मुस्लिमों से शांतिपूर्वक घर चले जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जुमा एक इबादत के साथ प्यार मोहब्बत का प्रतीक है। हमें हर हाल में इसे साबित करके दिखाना है।

मुजफ्फरनगर के मीनाक्षी चौक पर शुक्रवार को गांव भागोवाली मदरसे के काजी कारी मोहम्मद खालिद ने एसएसपी अभिषेक यादव और डीएम सेल्वा कुमारी जे के सामने अपील करते हुए बताया कि हमने भागोवाली मदरसे से एक अपील सभी जनपद की मस्जिदों में भेजी है। इस अपील में हमने लिखा है कि जुमे की नमाज के बाद सभी इबादत कर अपने घर शांति से चले जाएंगे। कारी ने कहा कि पिछले जुमे को मुजफ्फरनगर में जो घटना घटी है, सबसे पहले हमने लोगों में यह अहसास कराया कि उस घटना पर लोग अफसोस करें। उस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए थी। इस तरह की घटना सबके लिए नुकसानदेह है। दूसरी कोशिश पूरे हफ्ते हमारी यह रही है कि इस जुमे को हमें साबित करना है और पूरे तौर पर शहर व उसके आसपास देहात में अमन कायम करना है।

कारी ने कहा कि क्षेत्र के सबसे बड़े मदरसे बागोवाली से एक अपील जारी कराई है, जिसे मस्जिदों में पढ़कर सुनाया गया कि आप जुमे की नमाज में इबादत पढ़िए जुमे की नमाज पढ़कर इबादत करने के बाद अपने घरों को लौट जाइए। जुमा आपको इंसानियत सिखाता है, प्यार और मोहब्बत सिखाता है। जुमा आपको शांति के साथ रहना सिखाता है। इस दौरान कारी ने एसएसपी व डीएम की सराहना करते हुए कहा कि इन्होंने हमें हौसला दिया है। हमारे तमाम मदरसों की मस्जिदों के इमाम ने हमारा साथ दिया है।

Published on:
28 Dec 2019 10:25 am
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा