मुजफ्फरनगर

Video: जम्मू-कश्मीर में तैनात जवान की नवविवाहिता पत्नी से सास-ससुर ने की ये डिमांड तो लगा लिया मौत को गले

- नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मचा हड़कंप- मृतका की सास गिरफ्तार, ससुर घर से फरार- लड़की के परिजनों सास-ससुर पर लगाए गंभीर आरोप
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2019, 1:43 PM IST
muzaffarnagar
Video: जम्मू-कश्मीर में तैनात जवान की नवविवाहिता पत्नी से सास-ससुर ने की ये डिमांड तो लगा लिया मौत को गले

मुजफ्फरनगर. जिले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव बंद कमरे में पंखे पर लटका मिला। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या व मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। वहीं मृतका की सास को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि परिवार के अन्य लोग घर से फरार बताए जा रहे हैं।

दरअसल, यह पूरा मामला थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव गोयला का है। जहां 19 नवंबर 2018 को मंजू पुत्री सत्येंद्र निवासी गांव भेसवाल जिला शामली का विवाह गोयला गांव निवासी बहादुर पुत्र अशोक से हुआ था। बहादुर जम्मू-कश्मीर में जाट रेजिमेंट में सेना में कार्यरत है। मृतका मंजू के पिता सत्येंद्र का आरोप है कि लड़की के ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग के लिए अक्सर प्रताड़ित करते रहते थे। इसी से परेशान होकर हमारी लड़की बंद कमरे में पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा को तोड़कर पंखे पर लटक रहे शव को उतरा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही पुलिस ने नवविवाहिता की सास को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं मौके से ससुर फरार हो गया।

बुढ़ाना सीओ विजय प्रकाश का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ससुराल पक्ष की तरफ से जो भी तहरीर आती है, उस पर कार्यवाही करते हुए आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। मृतका के पिता का आरोप है कि लड़की को ससुराल पक्ष कार और सोने के जेवर लाने की डिमांड करते हुए इतना प्रताड़ित किया गया कि उसने पंखे पर लटककर आत्महत्या कर ली। अब हम पुलिस प्रशासन से यही चाहते हैं कि आरोपियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजकर हमें इंसाफ दिया जाए।

Updated on:
6 Mar 2019, 1:43 PM IST
Published on: