मुजफ्फरनगर

दो सगी बहनों को अकेला देख अचानक घर में घुसे दो युवक और फिर…

Highlights- मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र की घटना- पीड़ित मां ने थाने में दी आरोपियों खिलाफ शिकायत- थाना प्रभारी बोले- केस दर्ज कर की जा रही है कार्रवाई

2 min read
rape-attempt-two-sisters.jpg

मुजफ्फरनगर. दो युवकों द्वारा घर में घुसकर दो सगी बहनों से बलात्कार के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोरियों का आरोप है कि विरोध करने पर युवकों ने पेट्रोल डालकर दोनों को जलाकर मारने की धमकी भी दी है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल, मामला थाना भोपा क्षेत्र एक गांव का है। जहां एक महिला ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह गरीब और असहाय महिला है। उसकी दो नाबालिग बेटियां घर में अकेली रहती हैं। गांव के ही रहने वाले गोविंद व सुखमेंदर उसकी दोनों बेटियों पर गंदी नजर रखते हैं।

बीती 25 जून को इनमें से एक आरोपी उसकी पुत्री का अपहरण कर कर ले गया था, जिसकी रिपोर्ट उसने भोपा थाने पर दी थी। रिपोर्ट देने के बाद आरोपी उसकी पुत्री को भोपा गंगनहर पटरी पर छोड़कर भाग गया था। इस मामले में जबरन कुछ दबंग लोगों ने फैसला करा दिया था, लेकिन इसके बावजूद आरोपी अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं।

पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम जब उसकी दोनों बेटियां घर में अकेली थी तभी दोनों आरोपी उसके घर में घुस आए। उन्होंने दोनों पुत्रियों को मारपीट कर बलात्कार करने की नीयत से दबोच लिया। बेटियों के शोर मचाने पर ग्रामीण आ गए तो आरोपी पेट्रोल से जलाकर मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

माता-पिता के घर लौटने पर बेटियां उनको आपबीती बता ही रही थीं कि आरोपी धारदार हथियार व लाठी-डंडे लेकर उसके घर आ गए और गाली गलौज करते हुए उसके परिवार पर हमला बोल दिया। इस हमले में परिवार के लोग घायल हो गए। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक एमएस गिल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Published on:
22 Sept 2019 10:42 am
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा