मुजफ्फरनगर

30 अप्रैल को लांच होगी यह योजना, इस तरह से मिलेगा पांच लाख रुपये का मुफ्त इलाज

रोगियों को अस्पताल आने जाने की सुविधा भी मुफ्त रहेगी।
2 min read
Feature image

मुजफ्फरनगर। जिले के खतौली ब्लॉक सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर आयोजित कार्यशाला में भारत सरकार की आयुष्मान मिशन योजना की जानकारी दी गई। केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अवनीश कुमार ने बताया कि संपूर्ण भारत में 10 करोड़ परिवारों का चयन इस योजना में किया गया है। खतौली ब्लॉक में 10,090 परिवार चयनित हुए। यह योजना आयुष्मान भारत दिवस के रूप में 30 अप्रैल को लांच होगी। हर गांव में चयनित परिवारों का एएनएम, ग्राम सेवक व आशा कार्यकत्रियों द्वारा सर्वे कर सत्यापन किया जाएगा।

योजना में चयनित परिवार को पांच लाख रुपये की मुफ्त चिकित्सा सुविधा जिला अस्पताल व मेडिकल कालेज में मिलेगी। साथ ही रोगियों को अस्पताल आने जाने की सुविधा भी मुफ्त रहेगी। लाभार्थियों को मुफ्त चिकित्सा सिर्फ गंभीर बीमारी हेतु उपलब्ध होगी। कार्यशाला में प्रभारी खंड विकास अधिकारी प्रवीन त्यागी, रतनपाल, डॉ. कपिल कुमार, सतबीर सिंह व एएनएम सहित आशा कार्यकत्रियां आदि मौजूद रहे।

क्या है यह योजना
दरअसल इस साल फरवरी महीने में पेश किए गए केंद्रीय बजट में दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना 'आयुष्मान भारत' का ऐलान करते हुए वित्तमंत्री अरूण जेटली ने कहा था कि इसक योजना के तहत करीब 10 करोड़ परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये का मेडिकल कवर दिया जाएगा। साथ ही इस योजना का लाभ देश की 40 फीसदी आबादी यानि 50 करोड़ लोगों को मिलेगा।

देश की एक बड़ी आबादी को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने वाली इस योजना में केंद्र सरकार 60 फीसदी का अंशदान करेगी, जबकि पूर्वोत्तर और तीन पहाड़ी राज्यों में केंद्र का योगदान 90 फीसदी होगा। साथ केंद्र शासित प्रदेशों में इस योजना का पूरा खर्च केंद्र सरकार उठाएगी। इस स्कीम पर निगरानी रखने के लिए एक प्राधिकरण बनाने का प्रस्ताव भी है। वहीं केंद्र सरकार ने विभिन्न बीमारियों के इलाज में आने वाले खर्च के आधार पर 1,300 पैकेज का खाका तैयार किया है। अस्पतालों को इन्हीं पैकेज के आधार पर भुगतान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-UP Board Result 2018: परीक्षा परिणाम वाले दिन इस मंत्र का करेंगे जाप तो मिलेगी सफलता

इस योजना के तहत राज्यों को विशेष नोडल ऑफिसर नियुक्त करने और सामाजिक, आर्थिक व जातिगत जनगणना के आंकड़ों के हिसाब से गरीब परिवारों की पहचान करने का काम दिया जा चुका है। इन परिवारों को आधार डाटा से जोड़ा जाएगा, ताकि उन्हें कैशलेस चिकित्सा सुविधा आसानी से मुहैया कराई जा सके। सरकार देश के मौजूदा जिला अस्पतालों को अपग्रेड करके 24 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों की स्थापना करेगी। नई योजना के तहत हर 3 संसदीय क्षेत्र या फिर एक ज़िले में कम से कम एक मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा।

Published on:
29 Apr 2018 12:55 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी