मुजफ्फरनगर

बीए के छात्र ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या, घर में मचा कोहराम

सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में मचा हड़कम्प
2 min read
• •
Updated: 30 Apr 2018, 5:58 PM IST
suicide by youth

शामली। जनपद में एक बीए के छात्र ने सोमवार को खुद को देशी तमंचे से ग़ोली मार ली। ग़ोली लगने से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसने उपचार के लिए मुज़फ्फरनगर जिला अस्पताल में ले जाते हुए रास्ते में ही दम तोड़ दिया। फिलहाल छात्र द्वारा ग्रहकलेश से तंग आकर हत्या की आशंका जतायी जा रही है। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और इस घटनाक्रम की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में भी हड़कम्प मच गया। इस बीच थाना भवन थानाअध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

दरअसल मामला थाना भवन क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी का है, जहां पर हसनपुर लुहारी निवासी अंकुर पुत्र राकेश सैनी उम्र 21 वर्ष ने खुद को ग़ोली मार ली। अंकुर बीए की पढ़ाई कर रहा था।अंकुर ने खुद को देशी तमंचे से शूट कर लिया और गोली अंकुर की छाती में जा लगी। गोली की आवाज सुनते ही परिजनों ने कमरे में आकर देखा तो अंकुर लहूलुहान होकर तड़प रहा था।

देखते ही आनन-फानन में परिजन अंकुर को गाड़ी में डालकर अस्पताल ले जाने लगे इसी बीच अंकुर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अंकुर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है अंकुर कई दिनों से परेशान था और अंकुर का घर वालों से किसी ना किसी बात को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था, जिसके चलते ग्रहकलेश में आत्महत्या की आशंका जतायी जा रही है। परिजनों ने इस पूरे घटनाक्रम की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया और पुलिस ने गांव में पहुंच कर अंकुर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Published on: