मुजफ्फरनगर

बच्ची ने लिया जन्म, परिजनों ने रखा नाम कोरोना कुमारी

देश में फैले कोरोना वायरस से बचाव के लिए केंद्र और राज्य सरकार प्रयासरत है  
less than 1 minute read
corona.png

मुजफ्फरनगर। देश में फैले कोरोना वायरस से बचाव के लिए केंद्र और राज्य सरकार प्रयासरत है। वैश्विक माहमारी को देवीय आपदा समझकर घर मे जन्म लेने वाले नवजात बच्चों का नामकरण कोरोना वायरस से करते नजर आ रहे है। जनपद में एक परिवार में बच्ची ने जन्म लिया। परिवार के लोगों ने उसका नाम कोरोना कुमारी रखा है।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला आनंदपुरी निवासी राजीव पाल की पत्नी ने गुरुवार सुबह एक नवजात बच्ची को जन्म दिया। राजीव की तीसरी बेटी के जन्म होने पर परिवार में खुशी का माहौल है। कोरोना वायरस को देखते हुए परिवार के लोगों ने बच्ची का नामकरण करते हुए कोरोना कुमारी रख दिया। परिवार का मानना है कि कोरोना वायरस एक महामारी के साथ साथ देवीय प्रकोप है। राजीव ने बताया कि महामारी से छुटकारा पाने के लिए बेटी का नाम कोरोना कुमारी रखा है।

राजीव की बड़ी बेटी कामिया पाल का कहना है कि छोटी बहन आने से खुश हुई है। विश्वभर में कोरोना वायरस फ़ैल रहा है। उन्होंने सभी से अपील की है कि कोरोना वायरस के खत्म होने तक घरों में रहे। उन्होंने कहा कि बच्ची के नाम रखने से कोरोना यादगार बना रहेगा।

Updated on:
18 Apr 2020 10:01 am
Published on:
18 Apr 2020 10:00 am
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी