मुजफ्फरनगर

BJP के इस विधायक ने लगाया होर्डिंग, लिखा- ‘भारत विरोधी शर्मिंदा रह जाएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’

भाजपा विधायक कपिल देव अग्रवाल का एक होर्डिंग इन दिनों चर्चाओं में है। ये होर्डिंग ऐसे समय में एक बार फिर चर्चाओं में है जब जनपद से कांवड़ यात्रा निकल रही है।

2 min read
Feature image

मुजफ्फरनगर। जनपद में अलग-अलग तरह के पोस्टर होर्डिंग व बैनर लगाकर चर्चाओं में रहने वाले नगर सीट से भाजपा विधायक कपिल देव अग्रवाल का एक होर्डिंग इन दिनों चर्चाओं में है। ये होर्डिंग ऐसे समय में एक बार फिर चर्चाओं में है जब जनपद से कांवड़ यात्रा निकल रही है।

दरअसल, शिवभक्तों के स्वागत के लिए बीजेपी विधायक द्वारा पोस्टर व होर्डिंग लगाए गए हैं। जिनमें विधायक कपिल देव द्वारा अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने के लिए वादा कर दिया है। इन पोस्टर पर लिखा है, ‘जो भारत विरोधी हैं, शर्मिंदा रह जाएंगे, महाकाल भक्तों का वादा है मंदिर वहीं बनाएंगे।‘ ये पोस्टर विधायक व उनके समर्थकों द्वारा शहर के कांवड़ मार्गों पर लगाए गए हैं।

बता दें कि कांवड़ियों को आकर्षित करने और उनमे धार्मिक जोश भरने के लिए मुजफ्फरनगर के नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल के समर्थकों द्वारा लगाए गए होडिंग चर्चा का विषय बना हुआ है। जब इस बाबत विधायक से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ये हमारी भावनाओं का प्रश्न है और ये हमारी जीवन शैली है।

भगवान राम का भव्य मंदिर बहुत शीघ्र अयोध्या के अंदर बने इसके लिए हम भगवान राम से, हनुमान से और शिव भोले महाकाल से लगातार प्राथना कर रहे हैं कि करोड़ों लोगों की आस्था का विषय है, वो जल्द पूरा हो। ऐसी हमारी कामना है। जब राम जन्म का आंदोलन था हमने उस समय भी नारा लगाया था, ‘राम लला हम आएंगे, मंदिर वही बनाएंगे।’ उस संकल्प को हमे पूरा करना है और बहुत जल्दी भव्य राम मंदिर बनेगा।

Published on:
08 Aug 2018 01:39 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा