मुजफ्फरनगर

बड़ी खबर: पाकिस्तान से कुकर में रखकर ये अवैध हथियार लेकर आ रहे थे दो लोग, अटारी बॉर्डर पर BSF ने पकड़ा

परिजनों से पूछताछ में जुटी पुलिस

2 min read

शामली। जनपद निवासी एक वृद्ध मुल्तान अहमद को भारत की बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने चेकिंग के दौरान उसके समधी नजीर अहमद निवासी सहारनपुर के साथ अटारी बॉर्डर पर गिरफ्तार किया है। वहां पर इनके पास से कुकर में छिपाकर पाकिस्तान से हिंदुस्तान लाई जा रही एक अवैध पिस्टल व दो कारतूस भी बरामद हुए हैं। शामली पुलिस भी आरोपियों के परिजनों व इनके पाकिस्तानी कनेक्शन की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान से कुकर में रखकर ला रहे थे अवैध पिस्टल, बॉर्डर से दोनों गिरफ्तार-देखें वीडियो

दरअसल आपको बता दें कि एक बार फिर से कैराना सुर्खियों में है। कैराना कोतवाली क्षेत्र के पास के गांव पंजिठ निवासी मुल्तान अहमद आज से 20 दिन पूर्व पाकिस्तान में अपनी रिश्तेदारी में गया था। उसके साथ सहारनपुर के दनवा गांव निवासी उसका समधी नजीर अहमद भी था। मंगलवार की देर शाम मुल्तानी अपने समधी के साथ पाकिस्तान से हिंदुस्तान के अटारी बॉर्डर पर पहुंचा तो वहां चेकिंग के दौरान उसके पास से प्रेशर कुकर में छिपाकर भारत लाई जा रही एक अवैध पिस्टल व मैगजीन बरामद हुई।

बॉर्डर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही मुल्तान अहमद की बेटी ने बताया कि कांधला निवासी कोई युवक उसके पिता व उनके समधी को पाकिस्तान ले गया था। मुल्तान के पकड़े जाने की उन्हें कोई सूचना नहीं है।

एएसपी शामली श्लोक कुमार ने बताया कि शामली जनपद के कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव पंजीठ निवासी मुल्तान अहमद हिंदुस्तान के अटारी बॉर्डर पर अवैध हथियारों के साथ पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि मुल्तान का पासपोर्ट 2014 में बना था। वह इससे पूर्व पाकिस्तान गया था या नहीं इसकी जांच की जा रही है और उसके पाकिस्तान के कनेक्शन की भी जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें

बेकाबू हुई यूपी पुलिस, सड़क पर रोक कर लोगों पर बरसाए थप्पड़, देखें वीडियो

Published on:
02 May 2018 08:00 pm
Also Read
View All