जानकारी के अनुसार रोडवेज बस संख्या यूपी 85 ए टी 0911 का ड्राइवर राजवीर पुत्र बालू बाबूलाल निवासी सुहाग नगर फिरोजाबाद बस को लेकर फरार होने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भिजवाया जहां उनकी हालत को गंभीर देखते उन्हें मेरठ रेफर कर दिया है। मृतक वीरेंद्र पुत्र श्यामनाथ निवासी बख्तियारपुर पटना बिहार, हरेश पुत्रवती दुलारपुर गोपालगंज बिहार, विकास पुत्र हरेश साहनी दुलारपुर गोपालगंज बिहार, हरेश पुत्र जगत सिंह खजूरिया गोपालगंज बिहार, वासुदेव सिंह पुत्र जवाहर सिंह गोपालगंज बिहार, गुड्डू कुमार पुत्र बूंदा भोजपुर बिहार, की मौके पर ही मौत हो गई।