मुजफ्फरनगर

किसान महापंचायत में घुला राजनीतिक रंग, भाजपा काे हराकर अजित सिंह काे जिताने का आह्वान

मुजफ्फरनगर में हुई किसान महापंचायत के मंच से किसान नेता और भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि अजित सिंह काे हराकर बड़ी भूल हुई अब भाजपा काे सबक सिखाना है।

less than 1 minute read
mahapanchayat.jpg
मुजफ्फरनगर में किसानाें की महापंचायत

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मुजफ्फरनगर ( Muzaffarnagar ) गाजीपुर ( Ghazipur Border ) की घटना के बाद मुजफ्फरनगर में हुई महापंचायत ( Kisan Mahapanchayat ) भाजपा की मुश्किलें बढ़ा सकती है। गाजीपुर ( Ghazipur Border ) में भाकियू ( BKU ) नेता राकेश टिकैत ( rakesh tikait ) राे-पड़े थे और अब महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत का दर्द झलका। नरेश टिकैत ने कहा कि अजित सिंह काे हराकर गलती हाे गई अब भाजपा काे सबक सिखाना है।

मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में किसानाें की महापंचायत बुलाई गई थी। इस महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। यहां राजनीतिक रंग भी दिखाई दिया क्याेंकि पंचायत में किसानाें के अलावा भाजपा के विराेधी दल भी पहुंचे। मुख्य रूप से लाेकदल उपाध्यक्ष जयंत चाैधरी रहे। आप सांसद संजय सिंह भी पहुंचे। कांग्रेस से इमरान मसूद ताे सपा से कैराना विधायक नाहिद हसन भी रहे।

महापंचायत में हजाराें की भीड़ पहुंची थी। इसी महापंचायत के मंच से नरेश टिकैत ने अपना दर्द बयां करते हुए किसानाें से कहा कि अजित सिंह काे हराकर गलती हाे गई अब अजित सिंह काे हराना है और भाजपा काे सबक सिखाना है। ऐसे में राजनीतिक गलियाओं में यही चर्चा है कि किसान आंदाेलन अब भाजपा काे भारी पड़ सकता है।

Updated on:
29 Jan 2021 10:53 pm
Published on:
29 Jan 2021 08:38 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा