मुजफ्फरनगर

अजब-गजबः खुले में अंडरगारमेंट सुखाने पर दर्ज हुआ केस, जानें क्या है पूरा मामला

Highlights - स्त्री लज्जा भंग के तहत पुलिस ने दर्ज किया केस - मास्टर विजय सिंह बोले- मेरे खिलाफ रची गई साजिश- लोगों में चर्चा का विषय बना अनोखा केस
2 min read
mzf.jpg

मुजफ्फरनगर. उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिला पुलिस ने एक एेसा अजीबो-गरीब केस दर्ज किया है, जाे चर्चा का विषय बन गया है। यह केस पिछले 24 साल से भ्रष्टाचार और भू-माफियाओं के खिलाफ कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे मास्टर विजय सिंह के खिलाफ दर्ज किया गया है। पुलिस ने मास्टर विजय सिंह के खिलाफ खुले में अंडरवियर सुखाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया गया है।

बता दें कि मास्टर विजय सिंह 24 साल से भू-माफियाओं व भ्रष्टाचार के खिलाफ कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे थे, लेकिन हाल ही में उन्हें जिलाधिकारी सेल्जा कुमारी ने धरने से उठवा दिया था। अब मास्टर विजय सिंह ने मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर धरना शुरू कर दिया है। इसी बीच मास्टर विजय सिंह के खिलाफ थाना सिविल लाइन में धारा 509 यानी स्त्री लज्जा भंग के तहत एक केस दर्ज करा दिया गया है। यह केस नाजिर सदर संजय कुमार ने दर्ज कराया है। उन्होंने विजय सिंह पर कलेक्ट्रेट में धरना स्‍थल के बाहर अंडरवियर सुखाने का आरोप लगाया है।

इस मामले में पुलिस मास्टर विजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। वहीं मास्टर विजय सिंह ने कहा है कि मैं धरने से हटने वाला नहीं हूं। मुझे फांसी पर लटका दो, लेकिन मेरा संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जिस अंडरवियर को लेकर केस दर्ज हुआ है, वह मेरा नहीं है। उन्होंने कहा कि यह अंडरवियर मेरे पास रहने वाले एक बेसहारा का था।

उन्‍होंने कहा कि मेरे धरने को समाप्त करने की साजिश रची जा रही है। बता दें कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मास्टर विजय सिंह ने सबसे लंबा धरना दिया है। इसके लिए उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स व लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है।

Published on:
22 Sept 2019 01:41 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी