मुजफ्फरनगर

इस जिले में आकाशीय बिजली ने ढाया कहर, सब कुछ जलाकर कर दिया खाक, लोगों में दहशत

घटना के बाद लोगों में दहशत।

2 min read
Celestial power
इस जिले में आकाशीय बिजली ने ढाया कहर, सब कुछ जलाकर कर दिया खाक, लोगों में दहशत

शामली। जिले में रविवार सुबह तेज रफ्तार तूफान व बारिश का कहर देखने को मिला। सुबह शामली में एक मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से उसमें आग लग गयी। जिससे घर में रखा लाखों रुपए का इलेक्ट्रॉनिक समान व खाने का जरूरी सामान (गेंहू ) भी जलकर राख हो गया। जिसकी सूचना पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन को दे दी है। साथ ही पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की भी मांग की है।

दरअसल आपको बता दें कि पूरी घटना जनपद शामली की ऊन तहसील के गांव टोड़ा की है, जहां पर रविवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान में आग लग गयी। पीड़ित मकान मालिक का नाम बबलू है। घटना उस समय की है, जब पीड़ित परिवार मकान के एक कमरे में लेटा हुआ था। उसी दौरान एक तेज़ आवाज सुनाई दी और परिजनों ने जब बाहर निकल कर देखा तो दूसरे कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

दरअसल शामली में बीती रात से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही थी। साथ ही बिजली की कड़कड़ाहट भी जोर शोर से हो रही थी, जिससे ये हादसा हुआ। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। इस हादसे से गांव के लोग भी सहमे हुए हैं। फिलहाल पीड़ितों ने जिला प्रशासन को सूचना दे दी है और प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है, जिससे पीड़ित अपने परिवार का पालन-पोषण कर सके। आपको बता दें कि पहले भी कई बार जिले में आए भयंकर तूफान से लोग तबाही झेल चुके हैं। इस जिले में आए आंधी-तूफान से आम की फसल को पहले ही बड़ा नुकसान हो चुका है।

Published on:
17 Jun 2018 03:52 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा