
मुजफ्फरनगर। दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस भारत में भी अपना कहर बरपा रहा है। यहीं वजह है कि कोरोना मरीजों की संख्या देश में 1 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PM Cares Fund बनाया है। पीएम ने कोरोना से लड़ने के लिए लोगों से मदद करने की अपील भी की है। जिसके बाद लोग आगे आ रहे है। फिल्म इंडस्ट्री, उद्यमी के अलावा आमलोग भी PM Cares Fund में अपना योगदान दे रहे हैं।
मुज़फ्फरनगर के थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के नई मंडी की रहने वाली एक 8 वर्षीय अर्निका ने अपने भाई के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची और अपनी गुल्लक में तीन साल से जमा किए गए पैसों को कोरोना पीड़ितों की हेल्प के लिए सौंपा है। जिलाधिकारी कार्यालय पर अपनी गुल्लक को कोरोना राहत कोष में देते हुए अर्निका का कहना है कि देश में फैली कोरोना की भयानक बीमारी के लिए योगदान दिया है। ताकि लोगों के बचाव के लिए वैक्सीन बनाई जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मुश्किल की घड़ी में सभी एक-दूसरे की हेल्प करें।
देश मे कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या 1 हज़ार के पार हो गयी है। साथ ही 20 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। अभी देशभर में कोरोना के मरीजों की पुष्टि हो रही है। प्रधानमंत्री ने कोरोना से लड़ने के लिए राहत कोष बनाया है। कोरोना की लड़ाई लड़ने के लिए छोटे—छोटे बच्चे भी सामने आए हैं।
यह भी पढ़ें: coronavirus बॉयोमेट्रिक मशीन से राशन देने को लेकर सरकार ने नहीं जारी किए दिशा-निर्देश, डीलरों ने लिखा पत्र