मुजफ्फरनगर

जाट महासभा पर घमासान, धर्मवीर बालियान ने कहा- प्रशासन कार्यक्रम रोके, वरना होगा टकराव

मुजफ्फरनगर में वर्षों से चली आ रही जनपद जाट महासभा में खींचतान यहां तक आ पहुंची कि संस्था में चुनाव ना हो पाने के कारण रजिस्ट्रार सहारनपुर ने संस्था को कालातीत घोषित कर दिया है। मगर उसके बावजूद भी संगठन के पदाधिकारियों का आपसी टकराव थमने का नाम नहीं ले रहा।
less than 1 minute read
muzzafarnagar news, up news

जनपद जाट महासभा मुजफ्फरनगर के निवर्तमान जिला अध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिला प्रशासन को एक शिकायती पत्र सौंपते हुए मांग की है कि जनपद जाट महासभा चुनाव ना हो पाने के कारण कालातीत घोषित हो चुकी है। मगर उसके बावजूद भी कुछ लोग जनपद जाट महासभा के नाम से कार्यक्रम करना चाहते हैं। यह कार्यक्रम नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह कानूनी रूप से गलत है।

दो गुटों की खींचतान बढ़ी

दरअसल, जनपद जाट महासभा मुजफ्फरनगर में पिछले काफी समय से संस्था के ही सदस्यों के बीच खींचतान चली आ रही है, जिसमें पूर्व में रहे जिला अध्यक्ष जगदीश बालियान का संस्था के लोगों के द्वारा ही विरोध कर दिया गया था, जिसके बाद धर्मवीर बालियान को संस्था का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया था। उसमें समय भी निर्धारित किया गया था कि उक्त निर्धारित समय में चुनाव भी होगा। इस बीच समाज के जिम्मेदार लोगों के द्वारा दोनों पक्षों में सहमति बनाने का भी प्रयास किया गया, और कई बार वार्ता भी हुई।

जाट महासभा विवाद गहराया

आरोप है कि समाज के जिम्मेदार लोगों के द्वारा बीच बचाव करने पर पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर बालियान पक्ष के पदाधिकारी तो जिम्मेदार लोगों की बात मान जाते हैं, मगर जगदीश बालियान पक्ष अपनी मनमानी चाह रहा है। धर्मवीर बालियान का कहना है कि संस्था कालातीत हो चुकी है, मगर जो लोग संस्था के नाम से 14 सितंबर को कार्यक्रम करना चाहते हैं, वह गलत है। अगर वह कार्यक्रम प्रशासन के द्वारा नहीं रोका गया तो इसमें टकराव की स्थिति बनेगी।

Updated on:
12 Sept 2025 08:53 am
Published on:
12 Sept 2025 08:51 am
Also Read
View All
दो साल तक कैद जैसी जिंदगी… चोकर की रोटी, डंडों की मार और पिटबुल का पहरा; जानें कैसे छूटे मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री से मजदूर

युवराज सिंह के साथ क्रिकेट खेला, पार्षद रहा, फिर बना कुख्यात अपराधी, दिमाग हिला देगी मुजफ्फरनगर में मारे गए बदमाश की कहानी

मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री में 24 घंटे काम और खाने को सिर्फ एक सूखी रोटी, भागने की कोशिश की तो पीछे छोड़ देते थे पिटबुल कुत्ता!

‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला