मुजफ्फरनगर

विराट कोहली के बाद अब यह क्रिकेटर कर सकता है बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को लेकर अब एक और खुलासा हुआ।

2 min read
Virat-anushka

मुरादाबाद। बीते साल भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा द्वारा इटली में की गई शादी काफी चर्चा में रही। उसके बाद उन्होंने भारत लौटकर दिल्ली और मुंबई में अलग-अलग शादी के रिसेप्शन किए। अब एक बार फिर एक और भारतीय क्रिकेटर द्वरा बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी करने के मामले का खुलासा हुआ। दरअसल हम बात कर रहे हैं भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी की।

उनकी निजी जिंदगी में मचा तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। उनकी मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। उनकी पत्‍नी हसीन जहां एक के बाद एक लगातार उन पर गंभीर आरोप लगा रही हैं, वहीं शमी भी इन आरोपों पर लगातार अपनी सफाई दे रहे हैं।

यह भी देखें-बसपा द्वारा सपा का समर्थन करने पर ये क्या बोल गए सपा नेता आजम खान , देखें वीडियो

दरअसल शमी की पत्‍नी हसीन जहां ने ही शमी के बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी करने के मामले का खुलासा किया है। हसीन का कहना है कि शमी विराट कोहली की तरह ही एक बॉलीवुड अभि‍नेत्री से शादी करना चाहते हैं। इतना ही उन्‍होंने शमी पर मैच फिक्सिंग का भी आरोप लगाया। वहीं, इसके बाद गुरुवार को एक बार फिर भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मो. शमी मीडिया के सामने आए और उन्‍होंने कहा कि इन आरोपों के लगने से पहले वह मरना पसंद करेंगे।

शमी ने दी सफाई
अपनी पत्नी के गंभीर आरोपों के बादमोहम्‍मद शमी गुरुवार रात को अचानक एक बार फिर मीडिया के सामने आए और सफाई दी। उन्‍होंने कहा, इन आरोपों के लगने से मैं मरना चाहता हूं। सारे आरोप गलत हैं। मेरे घर वाले लगातार हसीन के घर वालों से बात कर रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि हमारे घर का मैटर है। जो एचटीसी का मोबाइल मिला है, वो मेरा नहीं है। मेरा मोबाइल मेरे पास है। इसे चेक करा सकते हैं।

पत्‍नी ने लगाए थे ये आरोप
आपको बता दें कि मो. शमी की पत्‍नी हसीन जहां मॉडल रह चुकी हैं। वह कोलकाता नाइटराईडर्स की चीयरलीडर भी रह चुकी हैं। उन्‍होंने पहले तो शमी पर आरोप लगाए थे कि उनके किसी अन्‍य महिला के साथ संबंध हैं। हसीन जहां ने फेसबुक पर पोस्ट वायरल करके अपने पति शमी पर दूसरी लड़कियों के साथ संबंध रखने व खुद के साथ घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाते हुए विवाद खड़ा कर दिया था। इसके बाद शमी ने बताया था कि यह एक सोची समझी साजिश है। उनकी शादी को 4 साल हो गए। इस बीच क्यों याद नहीं आया।

कोलकाता के थाने में दर्ज कराई शिकायत
इसके बाद हसीन जहां ने कोलकाता के लाल बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई। गुरुवार को हसीन ने शमी पर पाकिस्तानी लड़की के साथ मिलकर मैच फिक्सिंग करने के आरोप भी लगाए हैं। हसीन ने शमी पर मैच फिक्सिंग और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। यह शिकायत दर्ज होने के बाद शमी गुरुवार रात को फिर मीडिया के सामने आए।

Updated on:
09 Mar 2018 03:01 pm
Published on:
09 Mar 2018 01:30 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा