मुजफ्फरनगर

ज्वेलरी मालिक को दिनदहाड़े लूटने पहुंचे बदमाशों ने मारी गोली और फिर ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Highlights दिन में अपनी दुकान पर बैठा था सर्राफा व्यापारी गोली मारकर लूटपाट के बाद फरार हुए बदमाश सीसीटीवी की मदद से आरोपियों का पता लगाने में जुटी पुलिस
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2019, 7:21 PM IST
Feature image

मुजफ्फरनगर। जिले में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब बाइक सवार हथियार बंद बदमाशों ने दिन दहाड़े एक सर्राफा की दुकान में घुसकर धावा बोल दिया। बदमाशों ने लूट पाट का विरोध करने पर ज्वैलर को गोली मार दी। जिसके बाद सर्राफ और उसके साथी जान बचाकर मौके से भाग गये। उधर बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सर्राफ को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भिजवाया और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस सर्राफा की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

दरअसल मामला थाना नई मंडी की बालाजी रोड स्तिथ भारतीय कॉलोनी का है। यहां अमरीश अपने परिवार के साथ रहते है और उनकी मार्केट में अपनी ज्वैलरी शॉप है। बुधवार की दोपहर श्री मनमोहन ज्वेलर्स की दुकान पर बाइक सवार चार हथियारों से लैस होकर बदमाश पहुंच गये। सभी ने हेलमेट पहना हुआ था। बदमाशों ने दुकान मालिक सर्राफा व्यापारी से गहनों से भरा थैला मांगा। इस पर ज्वेलर्स अमरीश ने बदमाशों को थैला देने से मना कर दिया। इस पर बदमाशों ने हथियारो से व्यापारी को आतंकित करते हुए गोली मार दी । गोली की आवाज सुनकर मौके पर हड़कंप मच गया । जिससे दुकान में मौजूद सर्राफ व उसके दो साथी बदमाशों से जान बचाकर भागे गये।

सामान लूटकर फरार हुए बदमाश

वही ने उनका पीछा करते हुए फिर से फायरिंग की। इसके बाद आरोपी लूटपाट कर फरार हो गये। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सर्राफा को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि बदमाश ज्वेलरी से भरा थैला लूटकर फरार हो गये। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच कर सीसीटीवी कैमरे खंगाले और बदमाशो की पहचान करने के प्रयास में जुटी है।

Published on: