मुजफ्फरनगर

चोरों ने देर रात मेडिकल स्टोर से चोरी किया एेसा सामान, जानकर सभी रह गए दंग, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुर्इ फुटेज

पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी

less than 1 minute read
news
चोरों ने देर रात मेडिकल स्टोर से चोरी किया एेसा सामान, जानकर सभी रह गए दंग, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुर्इ फुटेज

मुजफ्फरनगर।उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जिले में स्थित बुढ़ाना कस्बे में देर रात कुछ नकाबपोश बदमाशों ने तीन दुकानों को अपना निशाना बनाया।मेडिकल स्टोर समेत तीन दुकानों से चोरों ने लाखो रुपये के माल पर हाथ साफ़ कर दिया।चोरों की ये सारी करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में उस समय कैद हो गई।जब ये चोर दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखे माल को चोरी कर रहे थे। सुबह के समय जब दुकान मालिक अपनी दुकानों को खोलने के लिए अपनी दुकानों पर पहुंचे। तो वहा दुकानों के ताले टूटे हुए थे।दुकान मालिकों के होश उड़ गए घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

कुछ इस तरह चोरी की वारदात को दिया गया अंजाम

इस मामले में आलाधिकारी घटना के क्षेत्र में गस्त पर तैनात पुलिसकर्मियो पर लापरवाही बरतने पर कार्रवार्इ की बात कह रहे है। वही इस मामले में एसपी देहात आलोक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की रविवार देर रात क़स्बा बुढ़ाना में कुछ व्यक्तियों के द्वारा दुकानों में चोरी करने का प्रयास किया गया हैं। एक दुकान से कुछ सामन भी ले जाया गया है। इस सम्बंध में सीसीटीवी कैमरे में ये वारदात कैद हो गर्इ है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपी चाेरों की पहचान करने में जुटी है। वहीं पुलिस अधिकारियों की माने तो थाने पर अभियोग पंजीकृत कर इनकी पूरी विवेचना करार्इ जाएगी। और जिन लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। उनकी शीघ्र गिरफ़्तारी की जाएगी।

Published on:
22 Oct 2018 07:09 pm
Also Read
View All
‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला

मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश