मुजफ्फरनगर

पोल्ट्री फार्म में हमला करने पहुंचे थे बदमाश, एक अपने ही साथियों की गोली का शिकार हुआ

Highlights: -पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा -मृतक बदमाश की पहचान में जुटी पुलिस -पोल्ट्री मालिकों ने की शस्त्र लाइसेंस की मांग
2 min read
screenshot_from_2020-07-25_12-02-09.jpg

मुजफ्फरनगर। जनपद में शुक्रवार देर रात एक पोल्ट्री फार्म पर हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। जिसमें पोल्ट्री फार्म के मालिक के बेटे ने बदमाशों के होने की सूचना अपने परिजनों को दी और जैसे ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल की ओर दौड़े तो बदमाश भागने लगे। इसी बीच हिम्मत दिखाते हुए फार्म पर मौजूद युवक गुरकीरत ने एक बदमाश को पकड़ लिया। जिसके चलते बदमाश के साथियों ने गुरकीरत पर गोली चला दी। जो एक बदमाश को ही जा लगी। गोली लगने से बदमाश मौके पर ही ढ़ेर हो गया।

दरअसल, मामला थाना भोपा क्षेत्र के गांव नगला बुजुर्ग के जंगलों का है। जहां सरदार रणजीत सिंह पुत्र हरि सिंह का कृषि फार्म है। कृषि फार्म से कुछ ही दूरी पर किसान रणजीत सिंह का पोल्ट्री फार्म है। जिस पर रात में रंजीत सिंह का बेटा गुरकीरत व उनका एक नौकर पोल्ट्री फार्म पर सो रहे थे। तभी देर रात लगभग 12:15 बजे कई हथियारबंद बदमाशों ने पोल्ट्री फार्म पर धावा बोल दिया और पोल्ट्री फार्म का गेट खुलवाने की कोशिश करने लगे बदमाशों ने किसी तरह डरा धमका कर पोल्ट्री फार्म का गेट खुलवा लिया और वहां मौजूद गुरकीरत पर तमंचा तानते हुए लूटपाट शुरू कर दी।

इसी बीच गुरकीरत ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दे दी। जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ के साथ गुरकीरत के परिजन मौके पर आ ही रहे थे कि इसी बीच बदमाश भागने लगे। वहीं गुरकीरत ने एक बदमाश को दबोच लिया। जिसके बाद अपने साथियों को छुड़ाने के लिए दूसरे बदमाश ने गुरकीरत पर फायरिंग कर दी जो दूसरे बदमाश को जा लगी। जिससे वह मौके पर ही ढेर हो गया और बदमाश के दूसरे साथी मौके से फरार हो गए।

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। तो थाना भोपा पुलिस एसपी देहात नेपाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और रात्रि में ही जंगल में कांबिंग की। मगर कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने मृतक बदमाश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बदमाश की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक बदमाश की पहचान कराने में जुटी हुई है। वहीं अन्य फार्मो के किसान भी मौके पर पहुंच गए जो जिला प्रशासन से सुरक्षा की दृष्टि से अपने शस्तर लाइसेंस बनवाने की मांग कर रहे हैं।

Updated on:
25 Jul 2020 12:08 pm
Published on:
25 Jul 2020 12:04 pm
Also Read
View All
‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला

मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश