मुजफ्फरनगर

छेड़छाड़ से परेशान होकर दलित महिला ने की आत्महत्या

मृतका के पति और उसके भाई के बीच में काफी दिनों से चल रहा था झगड़ा

2 min read
muzzafarnagar

मुजफ्फरनगर. बुढाना थाना एरिया के एक गांव में दलित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका ने दबंगों और पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ व करने का आरोप लगाया था। आरोप है कि दबंग उसे काफी दिनों से परेशान कर रहे थे। वहीं पुलिस भी उनकी समस्या नहीं सुन रही थी। बल्कि पुलिस दबंगों का साथ दे रही थी। दलित महिला की हत्या के मामले की जांच एसएसपी ने सीओ को सौंप दी है। वहीं एसएसपी ने एक दरोगा को सस्पेंड कर दिया है।

यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस का यह ट्रेनी दरोगा स्पा सेंटर से इस तरह ऐंठ रहा था रुपये

जानकारी के अनुसार, मूलरुप से फुगाना थाना एरिया के एक गांव का रहने वाला मुंशी (बदला हुआ नाम) बुढाना गांव के एक ईट के भट्ठे पर कार्य करता है। ईट के भट्ठे पर ही बने हुए मकानों में मुंशी अपने परिवार के साथ रहता है। बताया गया है कि पिछले कई सालों से मुंशी का अपने भाई संदीप(बदला हुआ नाम) से झगड़ा चल रहा था। आपसी विवाद के चलते दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। इस मामले की फुगाना थाना में मुंशी और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ एफआईआर हुई थी। बताया गया है कि कुछ दिनों बाद ही कोर्ट के आदेश पर मुंशी के खिलाफ दूसरी एफआईआर उसके भाई ने करा दी। मुंशी ने बताया कि दूसरी एफआईआर की उन्हें जानकारी नहीं थी।

मुंशी ने बताया कि गुरुवार को उसका भाई घर पहुंचा था। यहां उसने पत्नी के साथ छेड़छाड़ की। मृतका ने 100 नंबर पर कॉल कर मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां पुलिस बदतमीजी से पेश आई और महिला के साथ में अभ्रदता की। आरोप है कि पीसीआर पर तैनात बुढाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि दूसरी एफआईआर में वारंट होने के मामले में मुंशी और उसके बेटे को थाना ले गई। मृतका के बेटे ने दरोगा पर दरोगा पर 5 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। महिला ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी अनंत देव तिवारी ने बताया कि दोनों भाईयों के झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थाी। उन्होंने बताया कि मुंशी और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट हो चुका था। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी दरोगा सुभाष को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है, उसकी जांच की जा रही है।

Published on:
13 Apr 2018 01:26 pm
Also Read
View All
Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला

मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें