
मुजफ्फरनगर। जनपद में थाना नगर कोतवाली क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने गले मे फांसी का फंदा डालकर छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली । वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
दरअसल, मामला थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव खां जहांपुर का है। जहां एक नवविवाहिता शिल्पा ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि शिल्पा कि शादी एक माह पूर्व खांजहांपुर निवासी अभिजीत शर्मा से हुई थी। मगर अज्ञात कारण से नवविवाहिता ने गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों ने जब बहू का छत के पंखे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना की जानकारी देते हुए सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने बताया कि सूचना मिली की कमरे में एक नवविवाहिता ने अपने आप को बन्द करके फ़ासी लगा ली। मौके पर पुलिस और हम लोग गए। जो महिला थी अभी एक महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। मामले की जांच की जा रही है।