मुजफ्फरनगर

स्कूल में चौकीदारी कर रहा था युवक, अगले दिन पहुंचे लोग तो हालत देखकर निकल गई चीख, देेखें वीडियो

Highlights: -हाईवे के किनारे बन रहे एक निर्माणाधीन स्कूल के चौकीदार की अज्ञात बदमाशों द्वारा हत्या कर दी गई -घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया -परिजनों द्वारा दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

2 min read
screenshot_from_2020-01-04_18-52-15.jpg

मुजफ्फरनगर। जनपद में नेशनल हाईवे 58 पर उस समय हड़कंप मच गया जब हाईवे के किनारे बन रहे एक निर्माणाधीन स्कूल के चौकीदार की अज्ञात बदमाशों द्वारा हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां मृतक के परिजनों द्वारा हत्या का जल्द खुलासा करने की मांग की गई है तो वहीं जनपद के प्रतिष्ठित कॉलेज की प्रबंध कमेटी की ओर से पुलिस को तहरीर देकर घटना का खुलासा करने की मांग की गई है।

मामला जनपद मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर क्षेत्र के nh-58 का है। जहां गांव नरा जड़ौदा के निकट जनपद के प्रतिष्ठित डीएवी डिग्री कॉलेज की बिल्डिंग का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं इस निर्माणाधीन बिल्डिंग की चौकीदारी को लेकर गांव नरा निवासी 60 वर्षीय मकसूद को रखा गया था। बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह शुक्रवार की रात मकसूद निर्माणाधीन बिल्डिंग के चौकीदारी के लिए बिल्डिंग पर मौजूद था। मगर सुबह परिजन वहां जब गए तो वह मृत पाया गया। जिसके शरीर पर चोट के निशान पाया गए हैं।

परिजनों को आशंका है कि रात में चोरों द्वारा बिल्डिंग के चोरी करने का प्रयास किया गया। जिसमें मृतक द्वारा विरोध किया गया तो बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। वहीं डीएवी डिग्री कॉलेज के प्रबंध कमेटी की ओर से भी एसपी क्राइम रामभवन चौरसिया को शिकायती पत्र देते हुए घटना के खुलासे की मांग की है। वहीं पुलिस ने घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।

Updated on:
04 Jan 2020 07:01 pm
Published on:
04 Jan 2020 06:56 pm
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा