मुजफ्फरनगर

कांवर लेकर आ रहे बालक के साथ ढाबे में रेप, आरोपी गिरफ्तार

कांवड़ यात्रा से लौट रहे नाबालिग लड़के की ढाबे में लूट ली गई इज्जत  

2 min read
symbolic photo
shani

मुजफ्फरनगर. आमतौर पर कांवर यात्रा के दौरान अनेक सामाजिक संगठन और एनजीओ कांवरियों की सेवा के लिए जगह-जगह कैंप लगाकर उनकी सेवा करते हैं। उनकी इच्छा होती है कि उनके इलाके से गुजरने वाले किसी भी कांवरिए को कोई तकलीफ नहीं हो। लेकिन हमारे समाज में ऐसे लोग भी हैं, जो घबरान के रास्ते में निकले लोगों को भी नहीं बख्ते हैं। कहीं पर उनके पर्स चुरा लिए जाते हैं तो कहीं उनकी इच्चत पर ही डाका डाल दिया जाता है। ऐसा ही एक हादसा उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सामने आया है। यहां एक गांव में एक ढाबा मालिक ने एक 14 साल के बालक के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि लड़का और उनके दोस्त कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार गए थे। रास्ते में पैसे की कमी के कारण उन्होंने एक ढाबे में काम किया। इस दौरान ढाबे के मालिक ने बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य किए और किसी से शिकायत नहीं करने की धमकी भी दी।

सर्कल ऑफिसर रिजवान अहमद के मुताबिक यह घटना शुक्रवार की है। अपने साथ हुए अपराध के खिलाफ लड़के ने शिकायत दर्ज कराई। बच्चे की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, मामले की जांच कर रहे एसएचओ ने बताया कि आरोपी ने पीड़ित लड़के को इस मामले को किसी से बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि हो गई है कि बालक के साथ दुष्कर्म की घटना घटी है। आरोपी व्यक्ति पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले शामली में हरिद्वार से कांवड़ में पवित्र गंगाजल लेकर आ रहे कावड़ियों काे मोबाइल चोरी करने की घटना सामने आई थी। कावड़ियों के मोबाइल चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने चोर की शिनाख्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया और कब्जे से कावड़िए का चोरी किया मोबाइल और चार्जर बरामद कर लिया। आपको बता दें कि यह पूरी घटना शामली सदर कोतवाली क्षेत्र के मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर लगे कावड़ शिविर की है। जहां हरिद्वार से कांवड़ में पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जाते समय कांवड़ शिविर में रुके हरियाणा निवासी कावड़िया अरुण का मोबाइल फोन विश्राम करते समय चार्जिंग पर लगा था। इस दौरान शिवर में मौजूद एक चोर ने उनके मोबाइल फोन को चोरी कर लिया। शातिर चोर की यह पूरी वारदात कांवड़ शिविर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरी की वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार होने लगा, लेकिन तभी एक अन्य कावड़िए की नजर चोर पर पड़ गई और कांवडियो ने मोबाइल चोर को मौके पर ही दबोच लिया। इसके बाद आरोपी शातिर चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए शातिर चोर से पुलिस ने चोरी किया हुआ मोबाइल और चार्जर बरामद कर लिया है। पकड़े गए शातिर चोर का नाम मोनू निवासी गांव बहावड़ी बताया जा रहा है।

Published on:
11 Aug 2018 05:41 pm
Also Read
View All
‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला

मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश