मुजफ्फरनगर

इन आर्इएएस आैर आर्इपीएस अधिकारियों की पत्नियाें ने किया ऐसा काम कि झुमे शिवभक्त

सावन के दूसरे सोमवार को मंदिरों में शिवभक्तों का जन सैलाब उमड़ा
2 min read
• •
Updated: 6 Aug 2018, 3:49 PM IST
dm
इन आर्इएएस आैर आर्इपीएस अधिकारियों की पत्नियाें ने किया ऐसा काम कि झुमे शिवभक्त

मुजफ्फरनगर. सावन के दूसरे सोमवार को मंदिरों में शिवभक्तों का जन सैलाब उमड़ा। मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद में शिवभक्तों ने व्रत रखा। बम बम भोले के जयकारों से मुजफ्फरनगर गुंज उठा है। हर ओर भोले के भक्त नजर आ रहे थे। आस्था और श्रद्धा का सैलाब सड़कों पर उमड़ा हुआ है। भंडारे के अलावा पानी के प्याऊ कावंड़ियों के लिए लगाए हुए है। वहीं डीजे के जरिए डाक कांवड़ लाने वाले शिवभक्तों की कमी नहीं है। उमड़ते शिवभक्तों को देखते हुए मंदिरों में विशेष तैयारी की गई है। लोग भी कांवड़ियों की पूरी शिद्दत के साथ में सेवा करने में जुटे हुए है। शहर में योगी सरकार के अलावा लोग भी पुष्प वर्षा के साथ कांवड़ियों का स्वागत करने में जुटे हुए है।

इन दिनों करोड़ों कावड़ियों का सैलाब हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे है। दरअसल में वेस्ट यूपी से मुजफ्फरनगर होते हुए मेरठ, सहारनपुर, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान आदि राज्यों के लिए जाते है। उत्तराखंड के बाद यूपी में एंट्री करने पर मुजफ्फरनगर ऐसा जिला है, जहां से कावड़िया हरियाणा और पंजाब राज्यो जाते है। इसके अलावा दिल्ली और राजस्थान आदि राज्यों केे लिए आते है। जिन्हें देखने के लिए हजारों लोग रोजाना शिवमूर्ति चौराहे पर जमा होते हैं ।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा कावड़ियों पर की गई पुष्प वर्षा के बाद अधिकारियों की पत्नी भी कावड़ियों का स्वागत करने के लिए रोड पर जमा हो गई है। जिसमें जिलाधिकारी व एसएसपी की पत्नी ने शिव चौक पर पहुंचकर कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। जिला अधिकारी राजीव शर्मा की पत्नी सुधा शर्मा व एसएसपी अंनत देव तिवारी की पत्नी प्रति तिवारी सुबह से ही रोड़ पर आ गई। ये सुबह से ही शिवभक्तों की सेवा में लगी रही। जिलाधिकारी की सुधाराज शर्मा ने बताया कि सावन के पवित्र महीने में शिव की पूर्जा करनी चाहिए।

Published on: