मुजफ्फरनगर

इस तेजतर्रार DM ने परियोजना डायरेक्टर को लगाई ऐसी लताड़ कि छूट गए सभी अधिकारियों के पसीने

खास बातें- जल संचयन की मीटिंग के दौरान डीएम सेल्वा कुमारी जे ने अधिकारियों को हड़काया सही जानकारी नहीं देने पर डीएम ने परियोजना डायरेक्टर को डायस से जाने को कहा मुजफ्फरनगर में जल शक्ति अभियान की समीक्षा बैठक का मामला
2 min read
DM Selva kumari J

मुजफ्फरनगर. जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे (Selva kumari J) ने जिला पंचायत सभागार में जल शक्ति अभियान के संबंध मे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए कड़े निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अपने कार्य के प्रति सचेत हो जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर जिले की रैंकिंग अगर विभागों की शिथिलता से कम होती है तो संबंधित विभागीय अधिकारियों को उसका परिणाम भुगतना होगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने अपने पास डायस पर बैठे परियोजना डायरेक्टर से संबंधित कार्यों की जानकारी मांगी तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद उन्होंने डायरेक्टर को फटकार लगाते हुए डायस से भगा दिया।

दरअसल, मुजफ्फरनगर में जल शक्ति अभियान की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के तेवर बेहद सख्त नजर आए। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी ने शनिवार को जल शक्ति अभियान की समीक्षा करते हुए अपने कड़े तेवर एक बार फिर से अफसरों को दिखाते हुए कहा कि जल शक्ति अभियान में किसी भी प्रकार की कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जब डायस पर अपने पास बैठे परियोजना डायरेक्टर से अभियान को लेकर जानकारी मांगी तो वह सही आंकड़े प्रस्तुत नहीं कर पाए। इस पर डीएम ने उनको कड़ी फटकार लगाते हुए डायस से चले जाने को कहा। इसके बाद वह वहां से उठकर नीचे बैठ गए।

बताया जा रहा है कि जल शक्ति अभियान में वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण के लिए जिला पंचायत सभागार में डीएम सेल्वा कुमारी जे. अभियान की प्रगति को लेकर समीक्षा कर रही थीं। इसी बीच डायस पर उनके साथ डीआरडीए के परिजयोजना डायरेक्टर जयप्रकाश यादव भी बैठे हुए थे। जिलाधिकारी ने उनसे अभियान को लेकर आंकड़े देने को कहा, तो मौके पर जयप्रकाश यादव के द्वारा हड़बडाहट में सही जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। डीएम ने ये देखकर कड़ी नाराजगी जताई।

अभियान को लेकर लगातार उनकी कड़ी चेतावनी जारी करने के बाद भी कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। इस पर उन्होंने जयप्रकाश यादव को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि जब आपके पास सही जानकारी नहीं है तो यहां कर क्या रहे हैं। डीएम ने उनको डायस छोडऩे के लिए कहा तो वह वहां से अपनी फाइल समेटकर नीचे आकर बैठ गए। डीएम का यह सख्त रवैया देखकर समीक्षा बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों के पसीने छूट गए।

Published on:
11 Aug 2019 12:53 pm
Also Read
View All
मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Muzaffarnagar Road Accident: घर से दवा लेने निकला था फरमान, रास्ते में हुआ हादसा, रोडवेज बस हादसे में पिता-बेटी समेत 5 की मौत

मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को कुचला, मासूम समेत पांच की मौत

Rakesh Tikait Jayant Chaudhary: दिल्ली में राकेश टिकैत-जयंत चौधरी की मुलाकात, साथ दिखे J&K के डिप्टी CM, बढ़ी सियासी हलचल

‘अपनी पार्टी संभालें मंत्री जी’, ओपी राजभर पर बरसे सपा सांसद हरेंद्र मलिक, बोले- BJP की लिखी स्क्रिप्ट बोलते हैं सहयोगी