मुजफ्फरनगर

पुलिस और बदमाश फिर आए आमने-सामने, जमकर हुई ‘ठायं-ठायं’, एक को लगी गोली

Highlights: -थाना मीरापुर क्षेत्र में हुई मुठभेड़ - एक बाइक, तमंचा, कारतूस व एक मोबाइल बरामद -पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी

2 min read
screenshot_from_2021-02-05_09-53-33.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मुजफ्फरनगर। जनपद में गुरुवार की देर शाम पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दोनों ओर से गोली चलने के बाद एक बदमाश घायल हो गया। जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से फरार हो गया। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस ने जंगलों में काम्बिंग की। मगर सफलता हाथ नहीं लगी। घायल बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक बाइक, तमंचा, कारतूस व एक मोबाइल बरामद किया है।

दरअसल मामला थाना मीरापुर क्षेत्र का है। जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो बदमाश एक बाइक पर सवार होकर खतौली से मीरापुर की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने कुतुबपुर गंग नहर के पुल पर बदमाशों की घेराबंदी कर दी। जिसमें पुलिस को सामने से एक बाइक आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने बाइक को रोकने का इशारा किया तो बाइक सवार बदमाशों ने फायर करते हुए बाइक को दौड़ा लिया। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाश बाइक से उतर कर फायर करते हुए जंगल की ओर भाग लिए।

जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश सोनू पुत्र राजवीर निवासी गांव भोकरहेड़ी थाना भोपा घायल हो गया। पुलिस को बदमाश के कब्जे से बाइक, एक तमंचा, कारतूस तथा एक मोबाइल मिला। पुलिस के अनुसार पूछताछ में बदमाश में एक माह पूर्व गांव शिवपुरी में हुई चोरी की घटना को करना स्वीकार किया। सीओ शकील अहमद ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश बेहद शातिर है तथा इसके विरुद्ध लूट व चोरी के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को जानसठ चिकित्सालय भिजवा दिया तथा फरार बदमाश की तलाश में कॉम्बिंग की।

Published on:
05 Feb 2021 10:01 am
Also Read
View All
मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश

भटक रही मां, रो रही मासूम! ₹8000 में जोड़ी थी हड्डी, बाकी पैसों के लिए सरकारी डॉक्टर ने पार की बेरहमी की सारी हदें

रॉकी की हत्या कर सिर नहर में फेंका, धड़ खेत में दबाया, मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में गिरफ्तार मोंटी का कबूलनामा