मुजफ्फरनगर

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के परिवार को मारने की रची थी साजिश

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल  

2 min read
police
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के परिवार को मारने की रची थी साजिश

शामली. जिले के चाैसान इलाके में 2 अक्टूबर काे हुए पुलिस पिकेट पर हमला और सरकारी इंसास राइफल लूट लेने के मामले में बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। शामली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों का गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस गिराेह का आतंकी कनेक्शन जुड़ रहा है। पुलिस की माने तो पकड़े गए बदमाशों का प्लान पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व शिरोमणि अकाली दल के चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की रैली में अफरा-तफरी मचाकर उनकी हत्या करने का था। साथ ही उनके परिवार को भी टारगेट किया जाना था। दरअसल में प्रकाश सिंह बादल खालिस्तान समर्थकों का विरोध करते आ रहे हैं।

मुठभेड़ के दौरान दबोचे बदमाश

शामली पुलिस को सूचना मिली थी कि पुलिस पिकेट से हथियार लूटने वाले बदमाश चौसान के जंगल में आने वाले है। सूचना पुलिस वहां अलर्ट हो गई। उस दौरान पुलिस ने मौके पर घेराबंदी करनी शुरू कर दी। घेराबंदी होता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की इस जवाबी कार्रवाई में 2 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए है। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

मौके से फरार हुआ एक बदमाश गिराेह का मास्टर माइंड बताया जा रहा है। यह मुठभेड़ के दाैरान भागने में सफल रहा। पुलिस इसकी तलाश में जुट गई है। पकड़े गए गुर्गाें से पुलिस ने पूछताछ की। मेरठ जोन के एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि फरार आरोपी पंजाब का रहने वाला है। फेसबुक एकाउंट का जुड़ाव आतंकी संगठन खालिस्तान लिबरेशन से मिला है। गिराेह के फरार अभियुक्त के फेसबुक एकाउंट की पड़ताल की गई ताे पता चला कि इस फेसबुक आईडी से खालिस्तान जिंदाबाद जैसे नाराें वाला वीडियाे शेयर आैर लाइक किया गया है। इससे साफ हाे गया है कि इस गिराेह का खालिस्तान आतंकी संगठन से संबंध है। उन्होंने बताया कि सरकारी हथियारी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री की रैली में बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए लूटे गए थे। उनकी हत्या की जानी थी। जबकि उनके परिवार के अन्य सदस्यों को भी नुकसान पहुंचाने की बात सामने आई है। पुलिस अभी पूरे मामले की जांच में जुटी है।

पकड़े गए बदमाश

1. करम सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी ग्राम रंगाना फार्म थाना झिंझाना
2. गुरूजेन्द्र उर्फ जिंटा पुत्र कुलवंत निवासी ग्राम धालावली, थाना गंगोह, सहारनपुर
3. अमरीत उर्फ अमृत पुत्र पाला सिंह निवासी सेक्टर-6 विकास नगर करनाल हरियाणा

ये है मास्टरमाइंड

1. जर्मन पुत्र कुलवंत निवासी ग्राम अजीजपुर थाना झिंझाना

Published on:
16 Oct 2018 11:45 am
Also Read
View All
‘जिंदगी खत्म करने का हक सिर्फ भगवान को है’, मुजफ्फरनगर में कोर्ट ने 2 हत्यारों को सुनाई फांसी की सजा, कहा- ऐसे खूंखार केस में नरमी बरती तो गलत संदेश जाएगा

Muzaffarnagar: पुलिस के हाथ से फिसला अशफाक! आवास पर दिनभर लटका मिला ताला,BJP की महिला नेता के धर्मांतरण का मामला

मौत बनकर दौड़ा ट्रक: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्चे समेत 3 की मौत से मचा कोहराम

‘काफिर का मतलब शत्रु’, प्रवीण तोगड़िया बोले- हिंदू खतरे में है, गाजियाबाद की घटना से सबक लेना जरूरी

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के बदले मांगे गए ₹25000, पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने तोड़ा पैर, जांच का आदेश